एजुकेशन

School Closed: भीषण गर्मी का अलर्ट, 12वीं तक के स्कूल बंद, DM ने जारी किया आदेश

Agra School Closed: आगरा का तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है और मौसम विभाग ने हीट वेव का अलर्ट जारी किया है। स्थिति को देखते हुए डीएम ने स्कूल बंद का आदेश दिया

Image

school closed (image - chatgpt)

School Closed in Agra: आगरा इस समय भीषण गर्मी की चपेट में है। शहर में ऐसा लग रहा है कि मानो आसमान से आग बरस रही हो। तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है और मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के लिए हीट वेव का अलर्ट जारी किया है। हालात इतने गंभीर हैं कि लोगों के मोबाइल फोन पर भी चेतावनी संदेश भेजे गए हैं। ऐसे में प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। जिलाधिकारी मनीष बंसल के निर्देश पर नर्सरी से लेकर 12वीं तक के सभी स्कूल आज मंगलवार, 19 मई को बंद रहेंगे। यह आदेश सरकारी, सहायता प्राप्त, वित्तविहीन और सभी बोर्ड से मान्यता प्राप्त स्कूलों पर लागू होगा। प्रशासन ने साफ कहा है कि आदेश का पालन न करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

अधिकतम तापमान 44.5 डिग्री सेल्सियस

मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार को आगरा का अधिकतम तापमान 44.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.6 डिग्री ज्यादा रहा। वहीं न्यूनतम तापमान भी बढ़कर 27.8 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया।

school closed

school closed

सोमवार को आगरा प्रदेश का चौथा सबसे गर्म शहर रहा। सुबह आठ बजे से ही सूरज के तेवर तीखे हो गए थे। दोपहर होते-होते सड़कें सुनसान नजर आने लगीं और लोग घरों में कैद हो गए। शाम तक गर्म हवाओं ने लोगों को बेहाल कर दिया।

मोबाइल पर भेजा जा रहा अलर्ट, Agra School Closed

रात आठ बजे मौसम विभाग ने मोबाइल पर अलर्ट भेजकर लोगों को लू और भीषण गर्मी से सावधान रहने की सलाह दी। रात 10 बजे तक भी गर्म हवाओं से राहत नहीं मिली। इसके बाद प्रशासन ने लोगों से दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक बिना जरूरी काम घर से बाहर न निकलने की अपील की।

मौसम विभाग का अनुमान है कि मंगलवार को तापमान और बढ़ सकता है। अधिकतम तापमान 47 डिग्री और न्यूनतम 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना जताई गई है। ऐसे में लोगों को खास सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article