Agniveer Admit Card: इंडियन आर्मी अग्निवीर भर्ती रैली 8 से लेकर 21 नवंबर तक छावणी के रणबांकुरे मैदान में होने जा रही है। वाराणसी में होने जा रही इस भर्ती रैली को लेकर छावनी स्थित सेना भर्ती कार्यालय ने अभ्यर्थियों को उनके एडमिट कार्ड उनकी मेल आई़डी पर भेज दिए। भर्ती के संबंध में कार्यालय निदेशक कर्नल शैलेश कुमार ने जानकारी दी कि रैली के लिए प्रवेश पत्र 27 अक्तूबर को ऑनलाइन उपलब्ध हो गया है। अगर वहां पर किन्हीं वजहों से प्रवेश पत्र नहीं मिलता है तो अभ्यर्थी www.joinindianarmy.nic.in पर जाकर एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकते हैं। यहां उन्हें भर्ती से जुड़ी अन्य जानकारी भी मिल जाएगी।
अगर किसी अभ्यर्थी को आर्मी की वेबसाइट पर भी एडमिट कार्ड नहीं मिलता है तो 31 अक्तूबर तक हर साल में छावनी स्थित सेना भर्ती कार्यालय में संपर्क कर लें। प्रवेश पत्र की रंगीन प्रिंट कॉपी ही मान्य की जाएगी। वहीं इसमें एक पासपोर्ट साइज फोटो भी लगाकर रखना होगा। इस रैली में अपनी तारीख के अनुसार तय समय पर पहुंचना अनिवार्य होगा।
रैली में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र, पासपोर्ट साइज कलर्ड फोटो, सभी शैक्षणिक प्रमाण पत्र, निवास, जाति प्रमाण पत्र, पुलिस चरित्र प्रमाण पत्र, विद्यालय चरित्र प्रमाण पत्र, ग्राम प्रधान या फिर नगर निगम द्वारा जारी चरित्र प्रमाण पत्र, अविवाहित प्रमाण पत्र, पिता से संबंध दिखाने वाला प्रमाण पत्र, पैन कार्ड व आधार कार्ड की मूल प्रतियां अनिवार्य हैं।
इन सभी डॉक्यूमेंट्स की फोटो कॉपी भी लानी होगी। रेस की कैटेगरी के हिसाब से अभ्यर्थी अलग-अलग पदों के लिए चुने जाएंगे इस दौड़ में अभ्यर्थियों को आधे मिनट का और समय दिया जाएगा। अब 6 मिनट और 15 सेकेंड में दौड़ पूरी करने पर ही क्वालिफाई किया जाएगा। इस बार दौड़ में दो की जगह चार ग्रुप होंगे। ग्रुप 1 के तहत साढ़े पांच मिनट में 1.6 किमी की दौड़ लगानी होगी। इसके लिए कुल 60 मार्क्स दिए गए हैं। वहीं ग्रुप 2 के तहत 5 मिनट 45 सेकेंड में 1.6 किलोमीटर की दौड़ लगानी होगी। ग्रुप 3 के तहत 6 मिनट में 1.6 किलोमीटर की दौड़ लगानी होगी। वहीं, ग्रुप 2 के तहत 6 मिनट 15 सेकेंड में 1.6 किमी की दौड़ लगानी होगी।
