एजुकेशन

अंग्रेजी में 'Whats 411' का अर्थ क्या है? जानें इस सीक्रेट कोड का कैसे होता है इस्तेमाल

Advanced English Learning: अंग्रेजी के आम बातचीत में होने वाले Whats 411 का अर्थ क्या है। एडवांस्ड इंग्लिश में पकड़ मजबूत करने के लिए आइए जानते हैं कि इसका इस्तेमाल कैसे किया जाएगा।

Image

अंग्रेजी में 'Whats 411' का अर्थ क्या है (Photo - AI/newsroom verified)

Advanced English Learning: अंग्रेजी भाषा की खूबसूरती इसकी विविधता और लगातार विकसित होने वाले मुहावरा और स्लैंग्स में छिपी है। अक्सर फिल्मों, गानों, वेब सीरीज या आम बोलचाल में आपने एक अनूठा स्लैंग सुना होगा—"Whats 411?" सुनने में यह मैथ्स के फॉर्मूला, किसी गुप्त कोड या जासूसी भाषा का हिस्सा लगता है, लेकिन असल में यह एक बेहद आम और लोकप्रिय अमेरिकन स्लैंग है। जिसका इस्तेमाल अक्सर लोग करने लगे हैं। आज के समय में अपनी बातचीत को आकर्षक और दिलचस्प बनाने के लिए लोग इसी प्रकार के विभिन्न स्लैंग का इस्तेमाल करते हैं। अगर आप भी एडवांस्ड इंग्लिश पर अपनी पकड़ मजबूत करना चाहते हैं तो आपको भी इस स्लैंग के अर्थ के साथ इसके सही इस्तेमाल के बारे में मालूम होना चाहिए।

'What's 411' का अर्थ क्या है?

जब कोई आपसे पूछता है "What's 411?", तो वह किसी मैथ्य फॉर्मूला या कोड की बात नहीं कर रहा होता। इसका सीधा सा मतलब होता है कि सामने वाला व्यक्ति किसी विषय पर ताजा जानकारी, गॉसिप, अपडेट या मुख्य विवरण जानना चाहता है। आसान शब्दों में कहें तो इसका सीधा और सरल अर्थ होता है- ताजा खबर क्या है?", क्या खबर है? या "मुद्दे की बात क्या है?"। आइए समझते हैं कि इस तीन अंकों वाले मुहावरे का जन्म कैसे हुआ और रोजमर्रा की बातचीत में इसका इस्तेमाल कब और कैसे किया जाता है।

हिंदी बातचीत में इसके निम्नलिखित अर्थ निकाले जा सकते हैं, जो इस प्रकार है -

"क्या चल रहा है?" (What’s going on?)

"क्या ताजा खबर है?" (What’s the latest news?)

"मुझे पूरी बात बताओ" (Give me the details/information)

इस सीक्रेट कोड की उत्पत्ति कैसे हुई?

इस मुहावरे का इतिहास अमेरिका की पुरानी टेलीफोन व्यवस्था से जुड़ा हुआ है। डिजिटल और स्मार्टफोन क्रांति से पहले, अमेरिका और कनाडा में जब किसी व्यक्ति को किसी स्थानीय व्यवसाय, नंबर या पते की जानकारी (Directory Assistance/Information) चाहिए होती थी, तो वे अपने लैंडलाइन फोन से 4-1-1 डायल करते थे। फोन पर मौजूद ऑपरेटर ग्राहक को मांगी गई जरूरी सूचना या विवरण प्रदान करता था। समय के साथ, '411' शब्द का प्रयोग टेलीफोन डायरेक्टरी से निकलकर आम बोलचाल में 'इंफॉर्मेशन' या 'सूचना' का पर्यायवाची बन गया। 1980 और 1990 के दशक में पॉप कल्चर, हिप-हॉप संगीत और फिल्मों के जरिए यह स्लैंग पूरी दुनिया में लोकप्रिय हो गया।

कब और कैसे करें इसका इस्तेमाल?

आप इस स्लैंग का इस्तेमाल दोस्तों, सहकर्मियों या अनौपचारिक माहौल में बातचीत शुरू करने या किसी घटना की पूरी जानकारी मांगने के लिए कर सकते हैं। इसके इस्तेमाल के लिए कुछ आसान उदाहरण नीचे दिए गए हैं, जिनका उपयोग आप कर सकते हैं।

1. "Hey! I saw you talking to the manager for an hour. What’s 411?" (हे! मैंने तुम्हें मैनेजर से एक घंटे बात करते देखा। क्या ताजा खबर है/क्या बात हुई?)

2. "Give me 411 on the new project before the presentation." (प्रेजेंटेशन से पहले मुझे नए प्रोजेक्ट का पूरा विवरण/जानकारी दे दो।)

3. "What’s 411 on the new guy in our office?" (हमारे ऑफिस में आए नए लड़के के बारे में क्या जानकारी/खबर है?)

4. "I couldn't attend yesterday's meeting. What's the 411 on the new project?" (मैं कल की मीटिंग में शामिल नहीं हो सका। नए प्रोजेक्ट पर क्या अपडेट्स हैं?)

5. "Hey guys! I’ve been out of town for a week. What's 411?" (अरे दोस्तों! मैं एक हफ्ते से शहर से बाहर था। बताओ क्या नई खबर है?)

6. "Hi, what’s the 411 on tonight's plan? Are we still meeting at 8?" (भाई, आज रात के प्लान का क्या अपडेट है? क्या हम अभी भी 8 बजे मिल रहे हैं?)

7. "I haven't watched the new movie yet. Give me 411—is it worth watching?" (मैंने अभी तक नई फिल्म नहीं देखी है। मुझे सही रिव्यु बताओ—क्या यह देखने लायक है?)

इस्तेमाल करते समय ध्यान रखने योग्य बातें

'What's the 411' एक स्लैंग है, इसलिए इसका उपयोग दोस्तों, परिवार या कैजुअल सहकर्मियों के साथ ही करें। अत्यंत औपचारिक बिजनेस मीटिंग्स या इंटरव्यू में इसका इस्तेमाल करने से बचें। यह मुहावरा आपकी बातचीत को अधिक ट्रेंडी और मॉडर्न लुक देता है, यही कारण है इसके प्रोफेशनल तौर पर इस्तेमाल करने की बजाए कैजुअल इस्तेमाल ज्यादा बेहतर है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article