एजुकेशन

6174 एक ऐसा अनोखा और जादुई नंबर, जिसने दुनिया भर के गणितज्ञों को कर रखा है परेशान

A Mysterious Number: दिखने में तो ये (6174) महज एक साधारण सा नंबर है, लेकिन इसके साथ खेलने पर ऐसे जादुई परिणाम दिखते हैं, जिसने दुनिया भर के गणितज्ञों को परेशान कर रखा है। साल 1949 से यह गणितज्ञों के लिए एक पहेली बना हुआ है।

6174

6174 एक ऐसा अनोखा और जादुई नंबर

A Mysterious Number:6174 नंबर को ध्यान से देखिए। साधारण से दिखने वाले इस नंबर में कुछ ऐसा छिपा है, जो आपको जादुई लग सकता है। भले आपको ये कुछ खास नहीं दिखता लेकिन साल 1949 से यह गणितज्ञों के लिए एक पहेली बना हुआ है। इसकी वजह क्या है? कोई भी चार अंकों की संख्या अपने मन में लीजिए, आप कोई भी चार अंक ले सकते हैं, लेकिन हम आपको समझाने के लिए 1357 ले रहे हैं।

ध्यान रहे, आप जो भी चार अंक लेंगे, उनमें कोई भी अंक दोबारा नहीं आना चाहिए, जैसे हमले 1357 लिया है, इसमें कोई अंक रिपीट नहीं हो रहा है।

अब इसे (1357) अवरोही क्रम में लिखिए यानी 7531

अब बड़ी संख्या से छोटी संख्या को घटा दीजिए यानी 7531 - 1357 तो जवाब आएगा 6174 (देखा हम घूमफिर के 6174 पर आ गए)

चलिए आगे बढ़ते हैं:

अब नतीजे में मिली संख्या (6174) के साथ फिर ऐसा करिये - यानी इसे भी आरोही और अवरोही क्रम में लीजिए और घटा दीजिए जैसे: 7641 - 1467 अब फिर से जवाब आएगा 6174, यही इस नंबर का मैजिक है।

लेकिन हो सकता है कि आप सोचें कि ये महज संयोग है, तो चलिए किसी दूसरे नंबर के साथ ये प्रक्रिया दोहराते हैं। मान लीजिए 2005 को लेते हैं।

2005 का अवरोही होगा 5200 और आरोही होगी 0025

5200 - 0025 = 5175 आएगा,

7551 - 1557 = 5994 आएगा,

9954 - 4599 = 5355 आएगा,

5553 - 3555 = 1998 आएगा,

9981 - 1899 = 8082 आएगा,

8820 - 0288 = 8532 आएगा,

8532 - 2358 = 6174 आएगा,

7641 - 1467 = 6174 आएगा,

आप खुद देख सकते हैं, चाहे कोई भी चार अंक आप चुनें अंतिम नतीजा 6174 मिलता है। और यही इस नंबर का जादू है।

नीलाक्ष सिंह
नीलाक्ष सिंह author

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई क... और देखें

End of Article