एजुकेशन

IIT और AIIMS ही नहीं, ये हैं भारत के 5 सरकारी इंस्टीट्यूट, साइंस के क्षेत्र में मिलता है वर्ल्ड-क्लास एक्सपोजर

भारत में साइंस स्टूडेंट्स के लिए IIT और AIIMS के अलावा भी कई सरकारी संस्थान है, जहां से वह साइंस विषय से संबंधित कोर्स में प्रवेश प्राप्त कर आगे अपना करियर बना सकते हैं। आइए आपको साइंस स्टूडेंट्स के लिए देश के 5 बेस्ट सरकारी इंस्टीट्यूट के बारे में बताएं।

Image

IIT और AIIMS ही नहीं, ये हैं भारत के 5 सरकारी इंस्टीट्यूट

भारत में साइंस विषय के लिए IIT और AIIMS के अलावा भी कई अच्छे और सरकारी इंस्टीट्यूट हैं। लेकिन अंतर बस इतना है कि कई छात्र इन संस्थानों के बारे में नहीं जानते हैं। IIT और AIIMS के लिए बढ़ता लोगों के इंटरेस्ट के कारण छात्र इन संस्थानों के बारे में अधिक नहीं जानते हैं। लेकिन यह भी सच है कि हर साल हजारों-लाखों छात्र इन संस्थानों में प्रवेश के लिए आवेदन करते है। कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले वह छात्र जो आगे बीएससी कोर्स या साइंस विषय से संबंधित किसी कोर्स में प्रवेश लेना चाहते हैं तो उन्हें भारत के इन सरकारी इंस्टीट्यूट के बारे में पता होना चाहिए। न केवल इन संस्थानों में क्वालिटी शिक्षा मिलती है बल्कि यहां प्लेसमेंट के अवसर भी उपलब्ध हैं। आइए आपको साइंस स्टूडेंट के लिए देश के 10 बेस्ट सरकारी संस्थानों के बारे में बताएं।

IISc बैंगलोर

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस यानी IISc बैंगलोर साइंस विषय से संबंधित विभिन्न कोर्स यूजी लेवल पर ऑफर करता है। कक्षा 12वीं के बाद साइंस में आग अपना करियर बनाने की इच्छा रखने वाले छात्र यहां प्रवेश ले सकते हैं।

चेन्नई मैथमेटिकल इंस्टीट्यूट - CMI

तमिलनाडु में स्थित चेन्नई मैथमेटिकल इंस्टीट्यूट में कंप्यूटर साइंस, मैथ, फिजिक्स में रिसर्च कराई जाती है। यूजी प्रोग्राम के साथ यहां मास्टर और पीएचडी कोर्स भी उपलब्ध हैं।

इंडियन स्टैटिस्टिकल इंस्टीट्यूट (ISI) कोलकाता

भारतीय सांख्यिकी संस्थान कोलकाता एक जाना माना रिसर्च इंस्टीट्यूट है। यहां यूजी लेवल पर स्टैटिस्टिक, कंप्यूटर साइंस, गणित, इकोनॉमी जैसे विभिन्न कोर्स के साथ हायर एजुकेशन और रिसर्च कोर्स भी हैं।

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एजुकेशन एंड रिसर्च (IISERs)

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एजुकेशन एंड रिसर्च सरकारी संस्थान है। यहां इंटरडिसिप्लिनरी साइंस एजुकेशन और रिसर्च कोर्स की पढ़ाई संस्थान के बरहामपुर, भोपाल, कोलकाता, मोहाली, पुणे, तिरुपति और तिरुवनंतपुरम कैंपस में होती है। जिसमें 12वीं के बाद यूजी कोर्स में प्रवेश लिया जा सकता है।

ICAR इंस्टीट्यूट्स

भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) संस्थानों और डिम्स यूनिवर्सिटी एग्रीकल्चर कोर्स के साथ साइंस विषय में कई प्रकार के ग्रेजुएशन प्रोग्राम है, जिसमें कक्षा 12वीं के बाद उम्मीदवार प्रवेश ले सकते हैं। बता दें कि यहां यूजी कोर्स एडमिशन कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट अंडर ग्रेजुएशन (CUET UG) के माध्यम से लिया जा सकता है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article