भारत के किस शहर में रखी गई पहले कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी की आधारशिला
- Edited by: नीलाक्ष सिंह
- Updated Jan 27, 2026, 04:41 PM IST
27 January History of the Day: 27 जनवरी का इतिहास बेहद लंबा और शानदार है, हिस्ट्री में कई ऐसी घटनाएं हुई, जो प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्रों को जरूर से पढ़ना चाहिए। ये वही दिन है जब इतिहास में पहले कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी की आधारशिला रखी गई। पढ़ें 27 January History in Hindi
27 जनवरी को क्या हुआ था
27 January History of the Day: 27 जनवरी का इतिहास बेहद लंबा और शानदा है, हिस्ट्री में कई ऐसी घटनाएं हुई, जो प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्रों को जरूर से पढ़ना चाहिए। ये वही दिन है जब इतिहास में पहले कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी की आधारशिला रखी गई। ये वही दिन है जब पश्चिम बंगाल के 13 जिलों में बर्ड फ्लू के प्रकोप की घोषणा की गई। इस बीमारी की शुरूआत 16 जनवरी, 2008 को बीरभूम जिले से हुई और फिर देखते देखते तकरीबन आधा राज्य इस बीमारी की चपेट में आ गया। 27 जनवरी को आधिकारिक तौर पर इस बीमारी के 13 जिलों में फैलने की जानकारी दी गई।
राज्य में बड़े पैमाने पर पोल्ट्री गतिविधियां और वातावरण में मौजूद नमी को बीमारी के तेजी से फैलने का कारण बताया गया। पक्षियों से इंसानों तक पहुंचने वाली इस बीमारी के प्रसार को रोकने के लिए सरकार ने पोल्ट्री उत्पादों को राज्य से बाहर ले जाने पर रोक लगा दी।
27 जनवरी 2022 को भारत की 1964 तोक्यो ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता हॉकी टीम के कप्तान रहे चरणजीत सिंह का हिमाचल प्रदेश के ऊना में 90 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया । ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता टीम की कप्तानी के साथ वह 1960 रोम ओलंपिक की रजत पदक विजेता टीम में भी थे। इसके अलावा वह 1962 एशियाई खेलों की रजत पदक विजेता टीम के भी सदस्य थे।
सात अक्टूबर, 2023 को इजराइल को निशाना बनाकर किए गए हमास के हमले के बाद जवाबी कार्रवाई में बुरी तरह तबाह हो चुके गाजा पट्टी के उत्तरी क्षेत्र में 27 जनवरी 2025 को हजारों की तादाद में फलस्तीनी वापस लौटने लगे। संघर्षविराम लागू होने के बाद इजराइल ने पहली बार इस क्षेत्र में लोगों की वापसी की अनुमति दी।
देश-दुनिया के इतिहास में 27 जनवरी की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-
27 January Historical Events
1944 : सोवियत सेना ने जर्मनी और फिनलैंड की सेनाओं को सेंट पीटर्सबर्ग से निकालकर पिछले 872 दिन की घेराबंदी को समाप्त किया।
1959 : पहले कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी की आधारशिला नयी दिल्ली में रखी गई।
1964 : फ्रांस ने कम्युनिस्ट चीन को मान्यता दी और उसके साथ राजनयिक संबंध स्थापित करने पर सहमति जताई।
1967 : अमेरिका में फ्लोरिडा के केप कैनेडी में अंतरिक्षयान अपोलो-1 में अचानक आग लगने से उसमें उड़ान भरने के लिए तैयार तीन अंतरिक्ष यात्रियों की मौत हो गई।
1967 : अमेरिका और सोवियत संघ सहित 60 देशों के प्रतिनिधियों ने संयुक्त राष्ट्र की एक संधि पर हस्ताक्षर कर बाहरी अंतरिक्ष के शांतिपूर्ण इस्तेमाल का संकल्प लिया और अंतरिक्ष में व्यापक तबाही वाले हथियारों पर रोक का समर्थन किया।
1969 : इराक ने 14 व्यक्तियों को जासूसी के आरोप में सरेआम फांसी पर लटका दिया। इनमें नौ यहूदी थे।
1974 : तत्कालीन राष्ट्रपति वी.वी. गिरि ने तीन मूर्ति भवन स्थित नेहरू स्मृति संग्रहालय राष्ट्र को समर्पित किया।
1996 : फ्रांस ने अपना छठा और सबसे शक्तिशाली परमाणु परीक्षण किया। इस बम की ताकत का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि दो बरस बाद अन्तरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी ने इस बात की पुष्टि की कि दक्षिण प्रशांत में परीक्षण स्थल पर सदियों तक इस विस्फोट का विषैला प्रभाव बना रहेगा।
2006 : क्षय रोग के खिलाफ स्विट्जरलैंड के दावोस में विश्व आर्थिक मंच की बैठक में घोषित विश्वव्यापी अभियान के तहत ब्रिटेन ने भारत में इस बीमारी के नियंत्रण के लिए 7.9 करोड़ डॉलर देने का ऐलान किया।
2007 : पाकिस्तान के पेशावर में एक धार्मिक जुलूस से पहले एक फिदायीन बम हमले में 14 व्यक्तियों की मौत, जिनमें ज्यादातर पुलिस अधिकारी थे।
2008 : पश्चिम बंगाल के 13 जिलों में बर्ड फ्लू का प्रकोप। बड़ी संख्या में अंडे, चूजे, मुर्गे और अन्य कुक्कुट नष्ट किए गए।
2013 : अफगानिस्तान के कंधार में बम हमलों में 20 पुलिस अधिकारियों की मौत।
2019 : फिलिपीन में दोहरे बम विस्फोट, 18 लोगों की मौत।
2020 : बास्केटबॉल के दिग्गज अमेरिकी खिलाड़ी कोबे ब्रायंट, उनकी बेटी सहित नौ लोगों की लॉस एंजिलिस में हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मौत।
2021 : कैमरून में सड़क हादसे में 53 यात्रियों की मौत।
2022 : भारत की 1964 तोक्यो ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता हॉकी टीम के कप्तान रहे चरणजीत सिंह का हिमाचल प्रदेश के ऊना में 90 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से निधन।
2024 : बांग्ला फिल्मों की मशहूर अभिनेत्री श्रीला मजूमदार का उनके कोलकाता स्थित आवास पर 65 वर्ष की उम्र में निधन। मृणाल सेन की 'एकदिन प्रतिदिन' (1980), 'खारिज' (1982) और 'अकालेर संधाने' (1981) में मजूमदार के किरदारों को समीक्षकों द्वारा खूब सराहा गया।
2025 : सात अक्टूबर, 2023 को इजराइल को निशाना बनाकर किए गए हमास के हमले के बाद जवाबी कार्रवाई में बुरी तरह तबाह हो चुके गाजा पट्टी के उत्तरी क्षेत्र में 27 जनवरी 2025 को फलस्तीनी वापस लौटने लगे। संघर्षविराम लागू होने के बाद इजराइल ने पहली बार इस क्षेत्र में लोगों की वापसी की अनुमति दी।
(भाषा इनपुट के साथ)