एजुकेशन

15 August Essay: 15 अगस्त पर लिखें सबसे आसान व दमदार निबंध, देशभक्ति के मिलेंगे पूरे मार्क्स

15 August Essay in Hindi: 15 अगस्त 1947 को भारत को ब्रिटिश शासन से आजादी मिली। इस दिन हम अपने स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद करते हैं। पूरा देश राष्ट्रीय ध्वज फहराकर स्वतंत्रता दिवस मनाता है। इस दिन 15 अगस्त पर निबंध व दूसरी प्रतियोगिताएं आयोजित कराई जाती हैं, अगर आप भी स्कूल स्टूडेंट हैं, तो 15 August par nibandh लिखने का बेस्ट तरीका देख लें। देशभक्ति से भरे इस निबंध से प्रतियोगिता जीतने के पूरे अवसर रहेंगे।

Image

15 अगस्त पर निबंध हिंदी में

15 August Essay in Hindi: 15 अगस्त 1947 को भारत को ब्रिटिश शासन से आजादी मिली। इस दिन हम अपने स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद करते हैं। पूरा देश राष्ट्रीय ध्वज फहराकर स्वतंत्रता दिवस मनाता है। इस दिन 15 अगस्त पर निबंध व दूसरी प्रतियोगिताएं आयोजित कराई जाती हैं, अगर आप भी स्कूल स्टूडेंट हैं, तो 15 August par Nibandh लिखने का बेस्ट तरीका देख लें। (15 August Essay in Hindi 150 Words) देशभक्ति से भरे इस निबंध से प्रतियोगिता जीतने के पूरे अवसर रहेंगे।

हर घर तिरंगा अभियान

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर केंद्र सरकार द्वारा शुरू किया गया ‘हर घर तिरंगा अभियान’ इस साल भी पूरे उत्साह के साथ मनाया जाएगा। इस वर्ष देश अपना 79वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है और इसी कड़ी में देशभर के स्कूलों और कॉलेजों में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।

इन कार्यक्रमों में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ-साथ निबंध लेखन प्रतियोगिताएं भी हो रही हैं, जिनका विषय ‘हर घर तिरंगा अभियान’ है। इसका उद्देश्य छात्रों और युवाओं में देशभक्ति की भावना को मजबूत करना और राष्ट्रीय ध्वज के महत्व के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

15 अगस्त पर निबंध हिंदी में

15 अगस्त पर निबंध हिंदी में

हर घर तिरंगा अभियान का उद्देश्य

‘हर घर तिरंगा अभियान’ का मकसद लोगों को अपने घरों पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित करना है। ये अभियान न केवल राष्ट्रीय ध्वज के साथ व्यक्तिगत जुड़ाव को दर्शाती है, बल्कि राष्ट्र निर्माण के प्रति नागरिकों की सामूहिक प्रतिबद्धता का भी प्रतीक है।

अभियान के तहत लोगों से अपील की जा रही है कि वे तिरंगे का प्रदर्शन सम्मानजनक तरीके से करें। राष्ट्रीय ध्वज को हमेशा उचित स्थान पर और सही स्थिति में फहराया जाना चाहिए। फटे या अस्त-व्यस्त झंडे का उपयोग नहीं किया जाना चाहिए।

15 अगस्त पर निबंध हिंदी में

15 अगस्त पर निबंध हिंदी में

Independence Day Essay में जोड़े जा सकते हैं ये कोट्स

15 August Essay in Hindi 10 Lines: कार्यक्रमों में भाग लेने वाले छात्र अपने निबंध में इन प्रेरणादायक पंक्तियों को शामिल कर सकते हैं:

"एकता का हमें पाठ पढ़ाता तीन रंग में रंगा है, हिंदुस्तान की आन-बान और मेरी शान तिरंगा है।"

"देश के लिए शहीद हुए वीरों की गाथाएं गाता है, देश की सीमा पर जब भी, तिरंगा शान से लहराता है।"

"लहराता है नील गगन में ऊंची जिसकी शान है, महज एक झंडा नहीं, तिरंगा देश की पहचान है।"

"राष्ट्रीय ध्वज हमारी एकता और अखंडता का प्रतीक है; इसका सम्मान और गरिमा के साथ व्यवहार करें।"

हर घर तिरंगा अभियान की जरूरत के बारे में बताएं

15 August Essay in Hindi Class 3,4 ,5 ,6 ,7, 8: शिक्षा संस्थानों, आवासीय कॉलोनियों और सरकारी-गैर सरकारी दफ्तरों में इस पहल को लेकर उत्साह देखने को मिल रहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि ऐसे अभियानों से राष्ट्रीय एकता को मजबूती मिलती है और नई पीढ़ी में देशभक्ति की भावना गहराती है।

15 अगस्त पर निबंध हिंदी में

15 अगस्त पर निबंध हिंदी में

इस दिन का महत्व बताएं

(15 August Essay in Hindi 100 150 200 500 Words) 15 अगस्त 1947 वो दिन था, जब भारत के लोगों ने एक आजाद देश में सांस लिया। यह ऐतिहासिक दिन है और हमारे देशवासियों के बीच देशप्रेम, समर्पण और एकता का प्रतीक है। स्वतंत्रता दिवस के दिन देश में राष्ट्रीय अवकाश होता है, हालांकि स्कूली बच्चे विशेष कार्यक्रमों के लिए कुछ देर के लिए स्कूल जाते हैं। इस दिन भारत के उन महान स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि दी जाती है जिनके त्याग और बलिदान के चलते हम और आप अंग्रेजी हुकूमत से आजाद हुए।

जोश से भरी बताएं बातें

सोने की चिड़िया कहलाने वाला हमारा भारत देश, अंग्रेजों के राज में गरीबी और भुखमरी का शिकार हो गया। मुल्क को इस गुलामी से मुक्ति दिलाना बहुत जरूरी हो गया था, ऐसे में समय समय पर देश के स्वतंत्रता सेनानियों ने भीषण संघर्ष किया, अपनी जान, अपनी जवानी सब कुर्बान कर दिया। न परिवार देखा न रिश्तेदारी केवल एक संकल्प भारत को आजाद कराना।

स्वतंत्रता सेनानियों के नाम बताएं, ताकि भाषण दमदार और फैक्ट सहित दिखे

देश को आजाद कराने में महात्मा गांधी, सुभाष चंद्र बोस, भगत सिंह, मंगल पाण्डे, राजगुरु, सुखदेव, जवाहरलाल नेहरु, लाला लाजपत राय, बाल गंगाधर तिलक जैसे कई क्रांतिकारियों और स्वतंत्रता सेनानियों का अहम योगदान रहा।

क्या होता है इस दिन

स्वतंत्रता दिवस के दिन देश के प्रधानमंत्री दिल्ली के लाल किले पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराते हैं। इस मौके पर 31 तोपों की सलामी दी जाती है। इसके बाद वह देश को संबोधित करते हैं और अंत में अपने भाषण में भावी योजनाओं के बारे में बताते हैं।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article