एजुकेशन

10th class results 2026: आंध्र प्रदेश एसएससी कक्षा 10वीं का रिजल्ट, ऐसे कर सकेंगे चेक

10th Class Results 2026, bse.ap.gov.in, results.bse.ap.gov.in: आंध्र प्रदेश एसएससी कक्षा 10वीं का रिजल्ट इस महीने के अंत तक घोषित किया जा सकता है। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट bse.ap.gov.in, results.bse.ap.gov.in, examresults.ap.nic.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकेंगे।

Image

10th class results 2026: यहां देखें आंध्र प्रदेश 10वीं का रिजल्ट

10th Class Results 2026, bse.ap.gov.in, results.bse.ap.gov.in: एपी कक्षा 10वीं के रिजल्ट को लेकर बड़ी खबर है। आंध्र प्रदेश एसएससी कक्षा 10वीं का रिजल्ट इस महीने के अंत तक घोषित किया जा सकता है। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट bse.ap.gov.in, results.bse.ap.gov.in, examresults.ap.nic.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकेंगे। यहां आपको अपना रोल नंबर व डेट ऑफ बर्थ दर्ज करना होगा। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो नतीजे का ऐलान आज यानी 25 अप्रैल को किया जा सकता है। हालांकि इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं है। पिछले वर्षों में, AP 10वीं के परिणाम पिछले वर्ष 23 अप्रैल और 2024 में 22 अप्रैल को घोषित किए गए थ।

बीते वर्ष , BSEAP कक्षा 10 की परीक्षा में कुल 6,14,459 छात्र शामिल हुए थे, जिसमें 4,98,585 उत्तीर्ण हुए। यहां कुल पास पर्सेंटेज 81.14 प्रतिशत देखने को मिला था। लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 84.09 था, जबकि लड़कों का 78.31 था। वहीं रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना परिणाम चेक कर सकेंगे।

BSEAP Andhra Pradesh 10th Result 2026: ऐसे चेक कर सकेंगे रिजल्ट

  • सबसे पहले bse.ap.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर BSEAP Andhra Pradesh Board 10th Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना रोल नंबर व डेट ऑफ बर्थ दर्ज करें।
  • रिजल्ट आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।

BSEAP Andhra Pradesh SSC Result: डिजिलॉकर से ऐसे चेक करें रिजल्ट

  1. सबसे पहले आप digilocker.gov.in पर जाएं या DigiLocker ऐप डाउनलोड करें।
  2. फिर लॉगिन करे या फिर नया अकाउंट बनाएं।
  3. अब “Education” सेक्शन में जाएं।
  4. छात्र BSEAP SSC Result (BSEAP) का विकल्प का चयन करें।
  5. कक्षा 12 रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  6. एडमिट कार्ड पर दिए रोल नंबर को दर्ज करें।
  7. रिजल्ट आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।

Andhra Pradesh Board 10th Result: मार्कशीट पर होगी ये जानकारी

  • बोर्ड का नाम (Name of the board)
  • छात्र का नाम (Student’s Name)
  • रोल नंबर (Roll Number)
  • कक्षा (Class)
  • सब्जेक्टवाइज मार्क्स (Subject-wise marks)
  • कुल पर्सेंटेज (Aggregate percentage scored by the student)
  • डिवीजन (Division)
  • क्वालिफाइंग स्टेटस (Qualifying status)

बता दें अभी आंध्र प्रदेश बोर्ड एसएससी के रिजल्ट से संबंधित कोई नोटिफिकेशन जारी नहीं हुआ है। इससे संबंधित अधिसूचना जारी होते ही आपको यहां सूचित कर दिया जाएगा।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article