Manoj Tiwari : दिल्ली में प्रदर्शन के दौरान मनोज तिवारी घायल, छठ पूजा पर लगी पाबंदी के खिलाफ कर रहे थे प्रदर्शन

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 12, 2021, 03:05 PM IST

Manoj Tiwari injured : छठ पूजा पर दिल्ली सरकार की ओर से लगाई गई पाबंदी के खिलाफ प्रदर्शन करने पहुंचे भारतीय जनता पार्टी के नेता मनोज तिवारी घायल हो गए। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर वाटर कैनन का इस्तेमाल किया।

नई दिल्ली : छठ पूजा पर दिल्ली सरकार की ओर से लगाई गई पाबंदी के खिलाफ प्रदर्शन करने पहुंचे भारतीय जनता पार्टी के नेता मनोज तिवारी घायल हो गए। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। इसी दौरान दिल्ली भाजपा के पूर्व अध्यक्ष मनोज तिवारी घायल हो गए। बाद में उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी तबीयत स्थिर बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि तिवारी के सिर पर चोट लगी। बता दें कि कोरोना संकट को देखते हुए दिल्ली सरकार ने राजधानी में छठ पूजा के आयोजन पर पाबंदी लगाई है। ॉ

वहीं, भाजपा एवं मनोज तिवारी का कहना है कि पाबंदी के बावजूद वे लोग छठ पूजा का आयोजन करेंगे। यह प्रदर्शन पूर्वांचल मोर्चा दिल्ली प्रदेश एवं छठ समिति की ओर से आयोजन किया गया था। 

End of Article