दिल्ली

Delhi Weather: दिल्ली में ठंड से छूटेगी कंपकंपी, 7 डिग्री तक लुढ़केगा पारा; जानें आज का मौसम

Delhi Ka Mausam (दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा) 10 December-2025 नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद में जानें आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: दिल्ली-एनसीआर में एक बार फिर से तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है। जिसके साथ ही ठंड में भी इजाफा होने की संभावना है। आइए जानते हैं कि दिल्ली में आज कैसा मौसम रहेगा?

Image

आज दिल्ली का मौसम

Delhi Ka Mausam (दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा) 10 December-2025: दिल्ली-एनसीआर में फिलहाल ठंड के तेवर थोड़े नरम पड़ गए हैं। बीते कुछ दिनों से तापमान में भी बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। जिससे सर्दी में राहत बनी हुई है। राजधानी में दिसंबर के महीने की शुरुआत कड़ाके की ठंड के साथ हुई। इस दौरान न्यूनतम तापमान 5 डिग्री तक पहुंच गया था। लेकिन दूसरे सप्ताह में सिर्फ सुबह और रात के समय ठंड से कंपकंपी का एहसास हुआ। दिन में धूप ने इस एहसास को कम कर दिया। इन दिनों शीतलहर की स्थिति भी देखने को नहीं मिल रही है। हालांकि आने वाले दिनों में ठंड में बढ़ोत्तरी की संभावना जताई जा रही है।

दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार आज दिल्ली में मौसम साफ रहने की संभावना है। सुबह के समय हल्का कोहरा या धुंध भी कहीं-कहीं छाई रह सकती है। दिन में धूप भी खिली रहेगी। बुधवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है। आने वाले दिनों में मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।

दिल्ली में इस हफ्ते बढ़ेगी ठंड

आईएमडी के अनुसार दिल्ली में 15 दिसंबर तक कभी मौसम साफ रहने तो कभी आंशिक तौर पर बादल छाए रहने की संभावना जाती जा रही है। इस दौरान तापमान में भी पहले कमी फिर बढ़ोत्तरी देखने को मिल सकती है। 12 दिसंबर तक अधिकतम तापमान 23 से 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7-8 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। जिसके बाद तापमान में बढ़ोत्तरी होने के आसार हैं। 13 से 15 दिसंबर के बीच अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 से 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जा सकता है।

दिल्ली में मंगलवार को कैसा रहा मौसम

दिल्ली में पिछले 24 घंटे में मौसम साफ रहा। सुबह के समय कहीं-कहीं धुंध छाई रही। मंगलवार को 20 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चलती रही। लेकिन दिन में धूप के कारण मौसम हल्का गर्म महसूस हुआ। लेकिन शाम ढलने के साथ ही पारा भी नीचे लुढ़क आया और ठंड फिर से बढ़ गई। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो इस मौसम के औसत तापमान से 0.4 डिग्री कम है। वहीं अधिकतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article