दिल्ली

Delhi-NCR Weather: दिल्ली में अब सताएगी कोल्ड वेव, IMD का अलर्ट जारी; 4 दिन जमकर पड़ेगी ठंड!

Delhi Ka Mausam (दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा) 02 December-2025 नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद में जानें आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: दिल्ली-एनसीआर में ठंड बढ़ गई है। दिन और रात का पारा लगातार नीचे लुढ़क रहा है। सोमवार सुबह यहां का न्यूनतम तापमान 5.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आज दिल्ली में शीतलहर को लेकर अलर्ट भी जारी किया गया है।

Image

आज दिल्ली का मौसम

Delhi Ka Mausam (दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा) 02 December-2025: दिल्ली-एनसीआर में कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है। पहाड़ों पर पड़ रही भीषण सर्दी का असर देश की राजधानी के मौसम पर भी देखने को मिल रहा है। सुबह और रात के समय ठंड का एहसास ज्यादा हो रहा है। तापमान में भी लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। सोमवार को दिल्ली में इस सीजन की अब तक की सबसे ठंडी सुबह दर्ज की गई। इस दौरान न्यूनतम तापमान 5.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कई इलाकों में शीतलहर की स्थित का एहसास भी होने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार दो पश्चिमी विक्षोभों के प्रभाव से दिल्ली में अगले 2-3 दिन तापमान में बढ़ोत्तरी दर्ज की जा सकती है।

दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा?

मौसम विभाग के अनुसार आज दिल्ली में मौसम साफ रहने की संभावना है। सुबह के समय कई इलाकों में हल्का कोहरा या धुंध भी छाई हुई है। जिससे यहां विजिबिलिटी कम रही। आज दिल्ली-एनसीआर में कोल्ड वेव की स्थिति रहने की संभावना है। जिसको लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। सर्द हवाओं के कारण कंपकंपी का एहसास होगा। मंगलवार को राजधानी में अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जा सकता है।

दिल्ली में शीतलहर से गिरेगा पारा

दिल्ली में अगले 3 दिन ऐसा ही मौसम बरकरार रह सकता है। मौसम विभाग ने 5 दिसंबर तक शीतलहर की स्थिति को देखते हुए अलर्ट जारी किया गया है। कोल्ड वेव के कारण ठंड बढ़ने के भी आसार हैं। जिससे दिन के तापमान में भी 3 डिग्री तक गिरावट दर्ज की जा सकती है। इस अवधि में अधिकतम तापमान 23 डिग्री के आसपास रह सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान 6 से 8 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा सकता है। 5 दिसंबर को बादलों की आवाजाही भी देखने को मिल सकती है। अन्य दिन मौसम साफ रहने का अनुमान है।

पश्चिमी विक्षोभ का दिल्ली के मौसम पर असर

आईएमडी के अनुसार दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहे हैं। जिसका प्रभाव दिल्ली के मौसम पर भी देखने को मिल सकता है। जिसके कारण राजधानी में 5 दिसंबर के बाद तापमान में हल्की बढ़ोत्तरी हो सकती है। हालांकि दिसंबर के दूसरे हफ्ते से तापमान में फिर से गिरावट देखने को मिल सकती है। दिल्ली में बीते दिनों तापमान में तेज गिरावट दर्ज की गई। जिसकी वजह शांत हवाएं और साफ आसमान है। आने वाले दिनों में कोहरा भी घना हो सकता है। जिससे विजिबिलिटी काफी प्रभावित होगी।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article