दिल्ली

Delhi-NCR Pollution: 9 दिन बाद हवा में थोड़ा सुधार, फिर बढ़ेगा दिल्ली में प्रदूषण; जानें आज कितना है AQI

Delhi Air Pollution (दिल्ली में वायु प्रदूषण): दिल्ली-एनसीआर में तेज हवाओं के चलते 9 दिनों बाद मंगलवार को एक्यूआई 300 के नीचे पहुंच गया। एयर क्वालिटी में आया यह मामलूी सुधार सिर्फ कुछ दिनों के लिए है। आने वाले दिनों में फिर से एक्यूआई बहुत खराब से गंभीर श्रेणी में पहुंचने की आशंका है। आइए जानते हैं कि दिल्ली में आज पाल्यूशन का हाल कैसा है?

Image

दिल्ली में हवा में सुधार (फाइल फोटो | PTI)

Photo : PTI

Delhi Air Pollution: दिल्ली में पिछले कई दिनों से हवा गंभीर से बहुत खराब श्रेणी में दर्ज की जा रही थी। लेकिन मंगलवार को इसमें मामूली सुधार देखने को मिला। 9 दिन बाद राजधानी में AQI 300 के नीचे दर्ज किया गया। हालांकि अभी भी हवा जहरीली ही बनी हुई है और यह मामूली राहत भी सिर्फ कुछ दिनों के लिए ही है। आने वाले दिनों में प्रदूषण का स्तर फिर से बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। आज सुबह दिल्ली का औसत एक्यूआई 270 दर्ज किया गया, जिसे बेहद खराब श्रेणी में माना जाता है। इस दौरान कई इलाकों की एयर क्वालिटी बेहद खराब स्तर पर भी दर्ज हुई।

दिल्ली के किन इलाकों में AQI 300 पार

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के समीर ऐप के अनुसार आज सुबह 6 बजे 9 निगरानी केंद्र पर एयर क्वालिटी बेहद खराब स्तर पर दर्ज हुई। इस दौरान नेहरू नगर, जहांगीरपुरी, विवेक विहार, वजीरपुर, बवाना, मुंडका, आनंद विहार, डीटीयू और NSIT द्वारका में एक्यूआई 300 से अधिक रहा।राजधानी के लिए वायु गुणवत्ता प्रारंभिक चेतावनी प्रणाली द्वारा जारी किये गये छह-दिवसीय पूर्वानुमान के अनुसार, वायु गुणवत्ता सूचकांक 'बहुत खराब' से 'गंभीर' श्रेणी तक गिरने की आशंका है। मंगलवार को शाम चार बजे दिल्ली का 24 घंटे का औसत एक्यूआई 282 रहा। सोमवार को इसी समय राजधानी का एक्यूआई 314 और रविवार को 308 दर्ज हुआ था।

NCR के शहरों में वायु प्रदूषण

  • ग्रेटर नोएडा का AQI 240
  • नोएडा का AQI 277
  • गाजियाबाद का AQI 275
  • गुरुग्राम का AQI 260
  • फरीदाबाद का AQI 195

दिल्ली की हवा में आए सुधार की वजह

न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार, दिल्ली के प्रदूषण पर ऊर्जा, पर्यावरण एवं जल परिषद (CEEW) के कार्यक्रम प्रमुख मोहम्मद रफीउद्दीन ने कहा, ‘‘मंगलवार को तेज हवाओं के कारण राजधानी का एक्यूआई पिछले कुछ दिनों के 300 से थोड़ा सुधरकर करीब 282 के आसपास पहुंच गया।’’ उन्होंने कहा कि आईएमडी के पूर्वानुमान के अनुसार, बुधवार को हवा की गति 10 किमी प्रति घंटे से ऊपर रहने की उम्मीद है, जो प्रदूषकों के बिखराव के लिए अनुकूल है। लेकिन अगले तीन दिनों में दिल्ली के न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है। रात का पारा भी 6 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। जिससे आग सेंकने के लिए बड़े पैमाने पर बायोमास जलाया जा सकता है, जिससे वायु प्रदूषण फिर से बढ़ सकती है।

दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में AQI

दिल्ली के इलाकेAQI
अलीपुर270
आईटीओ282
आर के पुरम286
पंजाबी बाग282
NSIT द्वारका315
नेहरू नगर315
द्वारका सेक्टर-8277
पटपड़गंज278
अशोक विहार288
सोनिया विहार286
जहांगीरपुरी313
रोहिणी299
विवेक विहार306
नरेला270
वजीरपुर306
बवाना317
मुंडका313
आनंद विहार301
बुराड़ी क्रॉसिंग272
डीटीयू302
Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article