Delhi Rain: दिल्ली में सुहावना हुआ मौसम, हल्की बारिश की संभावना,मई में टूटे बारिश के रिकॉर्ड

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 22, 2021, 12:33 PM IST

Delhi rain forecast: शनिवार की सुबह से राजधानी दिल्ली में मौसम सुहावना बना हुआ है और कहा जा रहा है कि से हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। 

 Delhi Rain: दिल्ली में सुहावना हुआ मौसम, हल्की बारिश की संभावना,मई में टूटे बारिश के रिकॉर्ड

Dilli ki Barish Update: राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार सुबह मौसम काफी सुहावना रहा और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि सामान्य से नौ डिग्री सेल्सियस नीचे है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने यह जानकारी दी।मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ की वजह से शहर में पिछले तीन दिनों से हल्की से मध्यम बारिश हो रही है और शनिवार तक भी यह स्थिति बने रहने की संभावना है।

शहर का मौसम संबंधी आधिकारिक आँकड़ा बताने वाली सफदरजंग वेधशाला ने बताया कि पिछले 24 घंटे में सुबह आठ बजकर 30 मिनट तक 19 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। वहीं पालम, लोधी रोड और आयानगर में क्रमश: 22 मिमी, 22.6 मिमी और 35 मिमी बारिश दर्ज की गई।

दिल्ली में आमतौर पर 24 घंटे में अधिकतम 30-40 मिमी बारिश होती है, लेकिन इस बार अरब महासागर व पश्चिमी विक्षोभ की वजह से इतनी बारिश दर्ज हुई है। दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार की देर रात काफी तेज बारिश हुई और तेज हवाएं भी चलीं। दिल्ली-एनसीआर में हवाएं चलने और गरज के साथ बारिश का अनुमान जाहिर किया गया था।

1951 के बाद से मई महीने का यह सबसे कम तापमान 

शनिवार से मौसम के साफ होने की संभावना है और अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। शहर में सुबह आठ बजकर 30 मिनट पर सापेक्षिक आर्द्रता का स्तर 82 प्रतिशत दर्ज किया गया वहीं राजधानी दिल्ली में बुधवार को अधिकतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि सामान्य तापमान से 16 डिग्री सेल्सियस कम था और 1951 के बाद से मई महीने का यह सबसे कम तापमान था।

1976 को एक दिन में 60 मिमी बारिश दर्ज की गई थी

आईएमडी ने कहा कि लगातार पश्चिमी विक्षोभ के कारण और फिर च्रकवाती तूफान 'ताउते' के कारण उत्तर भारत में बारिश हुई। इस बीच, दिल्ली में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।आईएमडी के अनुसार, दिल्ली में पश्चिमी विक्षोभ और च्रकवाती तूफान 'ताउते' के कारण बृहस्पतिवार को सुबह आठ बजे तक पिछले 24 घंटे में 119.3 मिमी बारिश दर्ज की गई थी इसके साथ मई में बारिश के सभी रिकॉर्ड टूट गए। इससे पहले 24 मई 1976 को एक दिन में 60 मिमी बारिश दर्ज की गई थी।

End of Article