Delhi Monsoon 2022: दिल्ली-एनसीआर में इस बार तय समय से पहले पहुंचेगा मानसून, जानें कब भीगेगी राजधानी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 14, 2022, 03:08 PM IST

Delhi Monsoon 2022: भीषण गर्मी का सामना कर रहे राजधानी के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। इस बार मानसून अपने तय समय से 5 दिन पहले ही दिल्‍ली में दस्‍तक दे सकता है। इसके 22 जून को दिल्‍ली पहुंचने की उम्‍मीद है। वहीं मौसम विभाग ने दिल्‍ली में भीषण गर्मी और लू को लेकर ऑरेंज अलर्ट की चेतावनी जारी की है। यहां रविवार तक तापमान 46 डिग्री तक पहुंच सकता है।

Delhi Monsoon 2022: दिल्ली-एनसीआर में इस बार तय समय से पहले पहुंचेगा मानसून, जानें कब भीगेगी राजधानी

Delhi Monsoon 2022: भीषण गर्मी और लू के थपेड़े झेल रहे दिल्‍ली-एनसीआर वालों के लिए राहत भरी खबर है। इस बार मानसून की बूंदे अपने तय समय से कुछ पहले ही राजधानी को भिगो सकती हैं। मौसम विभाग के अनुसार, इस वर्ष दिल्ली में मानसून आने की तारख 27 जून तय की गई है, लेकिन अब उम्‍मीद की जा रही है, कि मानसून 22 जून को ही दिल्‍ली पहुंच जाएगा। मतलब तय तारीख से 5 दिन पहले ही मानसून दिल्‍ली को सराबोर करने लगेगा।

वहीं मौसम विभाग से अलग स्‍कामईमेट वेदर की तरफ से शुक्रवार को जारी पूर्वानुमान में इस साल दिल्‍ली में मानसून पहुंचने की यह तिथि 26 मई बताई गई है। हालांकि दोनों ने ही मानसून के शुरुआत में अच्‍छी बारिश की उम्‍मीद जताई है। साथ ही पूरे सीजन मानसून सामान्‍य से बेहतर रहने का पूर्वानुमान है। गौरतलब है कि केरल में दक्षिणी पश्चिमी मानसून की दस्तक एक जून को होती है।

मानसून पर जुलाई में ला नीना का असर

स्काईमेट द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार मानसून पर जुलाई में ला नीना की सक्रियता का असर बारिश को प्रभावित करेगा। इसकी वजह से दिल्‍ली-एनसीआर में अच्छी बारिश होने की संभावना है। वहीं यह अगस्‍त और सितंबर में न्यूट्रल हो जाएगा। जिसके बाद बाारिश में कुछ कमी आएगी, लेकिन इसके बाद भी मानसून में बारिश का औसत सामान्य रहेगा। वहीं मौसम विभाग के अनुसार सितंबर में मानसून की वापसी के दौरान भी थोड़े-थोड़े अंतराल पर बारिश होने की संभावना रहेगी। कुल मिलाकर राजधानी में मानसून के चार महीनों के दौरान सामान्य या इससे अधिक बारिश होने की उम्मीद अधिक है।

भीषण गर्मी का ऑरेंज अलर्ट जारी

राजधानी इस समय भीषण गर्मी का सामना कर रही है। आईएमडी ने गर्मी की चेतावनी देते हुए 'ऑरेंज' अलर्ट जारी किया है। आईएमडी के अनुसार दिल्ली के कुछ हिस्सों में शनिवार को पारा 45 से 46 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच सकता है। साथ ही अगले दो दिन तक राजधानी में लू चलने और भीषण गर्मी पड़ने का अनुमान है।

End of Article