Delhi Weather News: जून के चौथे हफ्ते में आता है दिल्ली में मानसून, झमाझम बारिश के पीछे क्या है वजह

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 4, 2021, 08:42 PM IST

दिल्ली में शुक्रवार देर शाम झमाझम बारिश हुई। आमतौर पर राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में मानसून जून के आखिरी हफ्ते में दस्तक देता है तो इस बारिश के पीछे वजह क्या थी।

Delhi Weather News: जून के चौथे हफ्ते में आता है दिल्ली में मानसून, झमाझम बारिश के पीछे क्या है वजह

दिल्ली और एनसीआर में मानसून जून के आखिरी हफ्ते में दस्तक देता है। लेकिन शुक्रवार को दिल्ली में जबरदस्त बारिश हुई। झमाझम बारिश से लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली। मौसम सुहाना हो गया लेकिन कोरोना की बंदिश की वजह से लोग घरों से बाहर नहीं निकले। बॉलकनी या घरों की छत पर मौसम का लुत्फ लिया। लेकिन मौसम के जानकारों का क्या कहना है इसे जानना भी जरूरी है। 

तीन वजह मिले एक साथ और हुई झमाझम बारिश
मौसम के जानकारों का कहना है कि दिल्ली और एनसीआर में आंधी और बारिश की संभावना पहले से ही जताई जा रही थी। लेकिन शुक्रवार को एक साथ तीन सिस्टम सक्रिय हो गए और उसका असर तेज बारिश और हवा के रूप में देखना पड़ा। पिछले दो तीन दिन से पुरवइया हवा चल रही थी। पूरब की तरफ से आने वाली हवा में नमी रहती है लिहाजा गर्मी और उमस दोनों रहती है, इसके अलावा वेस्टर्न डिस्टर्बेंस भी अपनी कलाकारी दिखा रहा था। इसके साथ साथ कानपुर के आसपास स्थानीय चक्रवात की स्थिति बनी हुई थी। अब ये तीनों सिस्टम जब एक साथ मिल गए तो तेज हवाओं के साथ बारिश ने दिल्ली को सराबोर कर दिया। 



खराब मौसम से हवाई यातायात पर पड़ा असर

मौसम के जानकारों का कहना है कि इस बार मई के महीने में लोगों को तपती गर्मी का सामना कम करना पड़ा तो उसके पीछे भी यही सब कारक जिम्मेदार हैं। आने वाले कुछ दिनों तक ज्यादा गर्मी का सामना नहीं करना पड़ेगा, हालांकि उसके बाद कुछ दिनों तक 42 डिग्री के आसपास तापमान रह सकता है। दिल्ली में खराब मौसम का सबसे ज्यादा असर हवाई यातायात पर पड़ा। दिल्ली मुंबई विस्तारा फ्लाइट को जयपुर के लिए डायवर्ट कर दिया गया। इसके अलावा  दरभंगा- दिल्ली फ्लाइट को भी जयपुर भेजा गया। 

End of Article