Delhi News: इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पकड़ गया 22 लाख रुपए का सोना, पेस्‍ट बनाकर लाने की कोशिश

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 24, 2022, 03:06 PM IST

Delhi News: इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर एयर कस्टम ने करीब 21.80 लाख रुपए का सोने का पेस्ट बरामद किया है। आरोपी शारजाह से नई दिल्‍ली आया था। शक होन पर जब जांच की गई तो 21.80 लाख रुपये का सोने का पेस्‍ट बरामद किया।

Delhi News: इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पकड़ गया 22 लाख रुपए का सोना, पेस्‍ट बनाकर लाने की कोशिश

Delhi News: इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर अनोखे तरह से सोना तस्‍करी करने का मामला सामने आया है। यहां एक यात्री के बैग से एयर कस्टम ने करीब 21.80 लाख रुपए का सोने का पेस्ट बरामद किया है। कस्‍टम फिलहाल सोना जब्त कर यात्री को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है। कस्‍टम विभाग को तस्‍करी के इस मामले में अन्‍य लोगों के शामिल होने का भी शक है। इसलिए सीसीटीवी फुटेज के साथ फ्लाइट डीटेल से जानकारी जुटाई जा रही है।

बता दें कि, इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर सोना तस्‍करी के मामले में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। पिछले माह भी करीब 15 लाख का सोना पकड़ा गया था। ताजा मामले में शारजाह से नई दिल्ली आए यात्री के सामान की तलाशी में काफी मात्र में सोना बरामद किया गया है। आरोपित ने सोने का पेस्ट बनाकर सामान में छिपाया हुआ था। कस्‍टम विभाग ने अभी आरोपी के बारे में ज्‍यादा खुलासा नहीं किया है। विभाग अब इस नेटवर्क का पता लगाने में जुटा है।

पहले भी पकड़ा जा चुका है सोना

बता दें कि, इससे पहले तीन जनवरी को कस्टम विभाग ने आईजीआई एयरपोर्ट पर एक महिला यात्री को पकड़ा था। महिला तस्कर के पास से उस समय 883 ग्राम सोना बरामद हुआ था। उक्त महिला ने भी बरामद सोना पाउडर के रूप में अपने कपड़े में छिपाकर रखे थे। आरोपित महिला यात्री तीन जनवरी को दुबई से दिल्ली आई थी। टर्मिनल-3 पर इमिग्रेशन से गुजरने के बाद आरोपी महिला ग्रीन चैनल से निकलने की कोशिश कर रही थी, लेकिन इसी दौरान संदेह होने पर महिला की तलाशी ली गई, तो महिला के कपड़े में भूरे रंग का पाउडर मिला। जांच करने पर पता चला कि, यह पाउडर सोना है। वहीं एक दूसरे मामले में चार जनवरी को पेरिस से आए एक यात्री के पास से सोने के 77 सिक्के, एक रिंग, एक चेन और अन्य सामान मिला, बरामद सोने का कुल वजन 761 ग्राम है।

End of Article