Delhi weather: क्या दिल्ली में ठंड ने दी दस्तक, न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री दर्ज

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 29, 2020, 05:03 PM IST

भारतीय मौसम विभाग का कहना है कि गुरुवार का दिन सबसे ज्यादा सर्द रहा। गुरुवार को न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री दर्ज किया गया जो 26 वर्ष पहले रिकॉर्ड किया गया था।

Delhi weather: क्या दिल्ली में ठंड ने दी दस्तक, न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री दर्ज

नई दिल्ली। आमतौर पर सर्दी का महीना नवंबर से शुरू होता है। लेकिन ऐसा लग रहा है कि सर्दी ने पहले ही दस्तक दे दी है। दरअसल इसके पीछे वजह खुद भारतीय मौसम विभाग ने जानकारी दी है। मौसम विभाग ने कहा कि दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 12.5 दर्ज किया गया है जो 26 साल पहले 1994 में रिकॉर्ड किया गया था। अब सवाल यह है कि क्या इसे हम सर्दी की आहट मान सकते हैं या प्रदूषण भी इसके लिए जिम्मेदार है।

उच्च वायुमंडल में हलचल जिम्मेदार
इस विषय में जानकारों का कहना है कि आम तौर पर सर्दी की आहट नवंबर के महीने से शुरू होती है। लेकिन मौसम में बदलाव कभी भी अपेक्षित हैं।अगर इस वर्ष बारिश की मात्रा को देखें तो सामान्य से ज्यादा बारिश हुई है और इस वजह से वातावरण में नमी है, दरअसल साइबेरिया से आने वाली हवाएं भी धीरे धीरे दक्षिण दिशा की तरफ चलनी शुरू हो जाती हैं। उच्च अक्षांशों पर ठंडी हवाओं का वायुदाब ज्यादा होता है और वो धीरे धीरे नीचे उतरना शुरू हो जाती हैं तो कुछ हद तक इस वजह से दिल्ली या अगल बगल के इलाकों में प्रभाव पड़ता है। 

प्रदूषण और ठंड के बीच यह संबंध
क्या दिल्ली में ठंड की आहट के पीछे प्रदूषण जिम्मेदार है। इस सवाल के जवाब में जानकार कहते हैं कि प्रदूषण की वजह से ठंड पर सीधे असर नहीं है। दरअसल प्रदूषण की वजह से प्रदूषण के कण वायुमंडल में एक घेरा बना लेते हैं और उसकी वजह से वातवरण गरम रहता है। लेकिन जब बाह्य मंडल खुद धीरे धीरे ठंडा होने लगता है तो उसका असर ठंड पर दिखाई देने लगता है। प्रदूषण उस समय अपनी सक्रिय भूमिका में आ जाता है जब पूरा वातावरण ठंडा हो जाता है। 



End of Article