Delhi Temprature:दिल्ली में रिकॉर्ड किया गया जून में अब तक का सबसे कम 'मिनिमम टेंप्रेचर' 

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 2, 2021, 12:37 AM IST

Delhi Temparture in June 2021: दिल्ली में मई के महीने में औसत अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो इस महीने में पिछले 13 सालों में सबसे कम है।

Delhi Temprature:दिल्ली में रिकॉर्ड किया गया जून में अब तक का सबसे कम 'मिनिमम टेंप्रेचर' 

नयी दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से 10 डिग्री कम 17.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह जून में अब तक का सबसे कम न्यूनतम तापमान है।मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि दिल्ली में अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से सात डिग्री कम है।

आईएमडी में क्षेत्रीय पूर्वानुमान केंद्र के प्रमुख ने कहा कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण दिल्ली में बारिश, गरज और तेज हवाओं के कारण मंगलवार को जून महीने का अब तक का सबसे कम न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया।

इससे पहले, राष्ट्रीय राजधानी में 17 जून 2006 को न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था।शहर में मंगलवार सुबह साढ़े आठ बजे खत्म हुए 24 घंटों में 15.6 मिमि बारिश हुई है।मौसम विभाग ने बुधवार को हल्की बारिश और गरज का पूर्वानुमान जताया है।

आईएमडी ने बताया कि 2014 के बाद यह पहली बार है कि सफदरजंग वेधशाला में मानसून पूर्व अवधि में लू का चलना रिकॉर्ड नहीं किया गया।

श्रीवास्तव ने कहा कि पहले तो पश्चिमी विक्षोभ के कारण पारा नियंत्रण में रहा और बाद में चक्रवात ताउते की वजह से 'रिकॉर्ड' बारिश हुई। उन्होंने बताया कि 2011 के बाद यह पहली बार है कि पालम वेधशाला ने मानसून पूर्व अवधि में लू का चलना रिकॉर्ड नहीं किया।

मई के महीने में यहां सावन जैसा मौसम

गौर हो कि मई के महीने में दिल्ली और एनसीआर में खूब बारिश हुई। लोगों को गर्मी से राहत मिली और लगातार हुई बारिश से टूटा 70 साल का रिकॉर्ड टूट गया।  गुजरात, कर्नाटक और महाराष्ट्र में तबाही मचाने वाले ताउते तूफान का असर दिल्ली NCR में भी देखने को मिल रहा था। मई के महीने में यहां सावन जैसा मौसम हो गया था। 

मई में बारिश के सभी रिकॉर्ड टूट गए

आईएमडी ने कहा था कि लगातार पश्चिमी विक्षोभ के कारण और फिर च्रकवाती तूफान 'ताउते' के कारण उत्तर भारत में बारिश हुई।मई में बारिश के सभी रिकॉर्ड टूट गए। इससे पहले 24 मई 1976 को एक दिन में 60 मिमी बारिश दर्ज की गई थी।
 

End of Article