नई दिल्ली: उत्तर पूर्वी दिल्ली के एक पार्क में एक नाबालिग लड़की का शव मिला है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि मृतक के कपड़े फटे हुए थे। शव हर्ष विहार स्थित हनुमान पार्क की बेंच के पास मिला था। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस परिवार से संपर्क करने की कोशिश कर रही है, पीड़ित की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है।
End of Article

