Anurag Thakur : हुमायूं का मकबरा इलाके में कूड़ा बीनते नजर आए अनुराग ठाकुर, कश्मीर पर भी बोले

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 12, 2021, 09:43 AM IST

Anurag Thakur in cleanliness drive in Delhi : अनुराग ठाकुर ने बताया कि खेल एवं युवा मामलों के मंत्रालय ने एक अक्टूबर से 31 अक्टूबर के बीच 75 लाख किलोग्राम प्लास्टिक एवं कचरा उठाने की पहल की है।

Anurag Thakur : हुमायूं का मकबरा इलाके में कूड़ा बीनते नजर आए अनुराग ठाकुर, कश्मीर पर भी बोले
Photo Credit: ANI

नई दिल्ली : केंद्रीय खेल एवं सूचना प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर मंगलवार सुबह हुमायूं का मकबरा इलाके में 'स्वच्छ भारत अभियान' में शरीक हुए। इस दौरान वह इलाके में कूड़ा उठाते और सफाई करते नजर आए। देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। इस उपलक्ष्य में देश भर में एक महीने तक 'स्वच्छ भारत अभियान' विशेष रूप से चलाया जा रहा है। ठाकुर ने जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद पर भी अपनी बात रखी।

मंत्रालय ने चलाया है कूड़ा उठाने का अभियान

इस मौके पर केंद्रीय मंत्री ने कहा, 'भारत अपनी आजादी के 75 वर्ष का जश्न मना रहा है। इसलिए हमें देश को साफ-सुथरा और सुंदर बनाना है।' ठाकुर ने बताया कि खेल एवं युवा मामलों के मंत्रालय ने एक अक्टूबर से 31 अक्टूबर के बीच 75 लाख किलोग्राम प्लास्टिक एवं कचरा उठाने की पहल की है। मंत्रालय ने अभियान की शुरुआत होने के 10 दिनों के भीतर देश भर में 30 लाख किलोग्राम से ज्यादा कचरा उठा चुका है। 

Anurag Thakur

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कूड़े एवं कचरे को लेकर यदि सभी लोग जागरूक हो जाते हैं तो भविष्य में इस तरह का स्वच्छता अभियान चलाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। 

Anurag Thakur

कश्मीर के लोग आतंकवाद के खिलाफ-ठाकुर

जम्मू-कश्मीर में हाल ही में हुई निर्दोष लोगों की हत्या पर ठाकुर ने कहा कि समाज को बांटने के प्रयास सफल नहीं होंगे। राज्य के लोग अलगाववादियों के झांसे में नहीं आंगे। जम्मू-कश्मीर के लोग राज्य को आगे ले जाना चाहते हैं। इस राज्य ने वर्षों तक आतंकवाद का दंश झेला है और अब वह इससे मुक्ति चाहता है। जम्मू-कश्मीर के लोग आतंकवाद और आतंकवादियों के खिलाफ हैं।     

ठाकुर ने आगे कहा कि जम्मू-कश्मीर में पिछले दो सालों में शांति बढ़ी है और विकास हुआ है।  आतंकवाद के खिलाफ अभियान कुछ लोगों को पसंद नहीं आ हा है। इस बौखलाहट में वे हमले कर रहे हैं, नागरिकों की हत्या हो रही है। 

End of Article