क्राइम

असम : दोस्त के साथ घूमने आई महिला के साथ 7 लोगों ने किया गैंगरेप, घिनौनी वारदात के बाद Rs 10,000 भी निकाले

पीड़िता ने आरोप लगाया कि कम से कम सात अज्ञात पुरुषों ने एक-एक कर उसके साथ दुष्कर्म किया और फिर उसे आरोपियों में से एक के खाते में 10,000 रुपये अंतरण करने के लिए मजबूर किया। पुलिस ने शुरू में इस मामले पर चुप्पी साध रखी थी। पीड़िता के परिजनों ने बताया कि वह सिलचर कस्बे से कुछ किलोमीटर दूर बाईपास रोड पर अपने पुरुष मित्र के साथ कार में थी।

Image

सिलचर में महिला के साथ गैंगरेप। -प्रतीकात्मक तस्वीर

Photo : PTI

Silchar gangrape : असम के कछार जिले के सिलचर शहर के पास अपने पुरुष मित्र के साथ घूमने आई 28 वर्षीय युवती के साथ सात लोगों ने कथित तौर पर दुष्कर्म किया और उससे जबरन पैसे भी वसूले। पुलिस ने मंगलवार को बताया कि पीड़िता ने 19 फरवरी को हुई इस घटना की शिकायत की जिसके आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि पीड़िता ने दो व्यक्तियों की पहचान की, जिन्हें बाद में गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि अन्य की पहचान कर गिरफ्तार करने के प्रयास जारी हैं।

पीड़िता का मेडिकल, बयान दर्ज

पुलिस ने बताया कि सिलचर सदर पुलिस थाना में भारतीय न्याय संहिता की धारा 308 (5) (जान से मारने की धमकी देकर जबरन वसूली), 310 (2) (डकैती), 351 (2) (आपराधिक धमकी), 61 (2) (दो या दो से अधिक व्यक्तियों द्वारा किया गया गैरकानूनी कृत्य), 70 (1) (सामूहिक दुष्कर्म), 76 (किसी महिला का वस्त्र हरण करने या वस्त्र उतारने की मंशा से आपराधिक बल का प्रयोग), 79 (किसी महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने के इरादे से शब्द, हावभाव या कृत्य) के तहत मामला दर्ज किया गया है। अधिकारी ने बताया कि अनिवार्य चिकित्सा परीक्षण किया जा चुका है और उसका बयान भी दर्ज कर लिया गया है।

पुरुषों ने एक-एक कर दुष्कर्म किया

उन्होंने बताया कि पीड़िता ने आरोप लगाया कि कम से कम सात अज्ञात पुरुषों ने एक-एक कर उसके साथ दुष्कर्म किया और फिर उसे आरोपियों में से एक के खाते में 10,000 रुपये अंतरण करने के लिए मजबूर किया। पुलिस ने शुरू में इस मामले पर चुप्पी साध रखी थी, लेकिन मंगलवार को सिलचर स्थित एक पत्रकार पर आरोपियों में से एक के परिवार के सदस्यों द्वारा हमला किए जाने के बाद मामला सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पत्रकार ने दावा किया कि नेशनल हाईवे रोड पुलिस थाना के पास आरोपी के परिवार के सदस्यों ने उसे रोक लिया। उन्होंने बताया कि आरोपियों ने सवाल किया कि उन्होंने घटना की खबर क्यों दी और फिर उसकी पिटाई की, लेकिन वहां मौके पर मौजूद लोगों के बीच-बचाव से बचे।

बाईपास रोड पर पुरुष मित्र के साथ थी महिला

पीड़िता के परिजनों ने बताया कि वह सिलचर कस्बे से कुछ किलोमीटर दूर बाईपास रोड पर अपने पुरुष मित्र के साथ कार में थी, तभी एसयूवी में सवार कुछ लोग आए और उन पर हमला कर दिया। परिजनों ने आरोप लगाया, 'उन्होंने पहले दोनों से उनके निवास के बारे में पूछा और फिर अचानक युवती और उसके पुरुष मित्र को पकड़ लिया। वहां लगभग सात पुरुष थे, और उन्होंने पुरुष मित्र के सामने एक-एक करके युवती से बलात्कार किया।’

सुष्मिता देव ने कड़ी कार्रवाई की मांग की

राज्यसभा सदस्य सुष्मिता देव ने भी मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की और पुलिस से मामले पर अद्यतन जानकारी मांगी। तृणमूल कांग्रेस सांसद ने कहा, 'मैंने कछार जिले के पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर मामले में कार्रवाई के बारे में जानकारी ली है। इस मामले को दबाने की कोई कोशिश नहीं होनी चाहिए। तृणमूल कांग्रेस इसे बर्दाश्त नहीं करेगी।’

(एजेंसी इनपुट)

Alok Rao
आलोक कुमार राव author

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारो... और देखें

End of Article