क्राइम

अश्लील फिल्में देख बनाता था संबंध, प्राइवेट पार्ट दबाकर बीवी ने मार डाला; केयर टेकर मर्डर केस में बड़ा खुलासा

हरियाणा के सोनीपत स्थित एक मैरिज गार्डन में प्राइवेट पार्ट दबाकर पति की हत्या करने के मामले में गिरफ्तार पत्नी सरिता ने कई खुलासे किए हैं। पुलिस पूछताछ में उसने बताया कि पति रामकिशन गांजा पीता था और वो अकसर पोर्न फिल्में देखकर उसके साथ संबंध बनाने के लिए दबाव डालता था।

Image

सोनीपत मर्डर केस (फाइल फोटो)

सोनीपत : कामी रोड स्थित एक मैरिज पैलेस में केयर टेकर की हत्या के मामले में गिरफ्तार की गई पत्नी सरिता से पूछताछ के दौरान कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। पुलिस के अनुसार, सरिता ने जिस युवक के लिए अपने पति की हत्या की, वह उसके बारे में जानकारी तक नहीं रखती। सरिता को यह तक नहीं पता कि उस युवक का असली नाम सतपाल ही है या कुछ और, वह किस गांव या शहर का रहने वाला है और उसका सही पता क्या है?

यौन हिंसा का आरोप

मीडिया रिपोर्ट्स के हवाले से पूछताछ में सामने आया कि आरोपित सतपाल ने सरिता को यह डर दिखाकर अपने जाल में फंसाया कि उसका पति उसकी हत्या करवा सकता है। इसी डर और भावनात्मक दबाव के बीच दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ती गईं। सरिता ने यह भी स्वीकार किया है कि उसका पति रामकिशन अक्सर नशे की हालत में उसके साथ यौन हिंसा करता था। वह उस पर जबरन पोर्न फिल्म देखने का दबाव बनाता था और इस दौरान मारपीट भी करता था। इन परिस्थितियों से परेशान होकर उसने हत्या की साजिश में शामिल होने का कदम उठाया।

मृतक रामकिशन उर्फ अजय (38) मूल रूप से गोहाना के गांव ककाना भादरी का रहने वाला था। वह करीब एक साल से कामी रोड स्थित आशीर्वाद गार्डन में पत्नी सरिता और अपने तीन बेटों के साथ रह रहा था। मंगलवार सुबह उसका शव गार्डन परिसर में बने कमरे में मिला। बच्चे जब सुबह उठे और कमरे में गए तो उन्होंने शव पड़ा हुआ देखा।

रामकिशन के भाई मेहर सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वारदात से एक दिन पहले रात में सरिता ने अपने बड़े बेटे के साथ मारपीट की थी, जिसको लेकर पति-पत्नी के बीच झगड़ा हुआ था। इसके बाद सरिता ने अपने परिचित सतपाल के साथ मिलकर हत्या की योजना को अंजाम दिया।

कैसे की हत्या

पुलिस जांच में सामने आया है कि सरिता और सतपाल पहले से ही रामकिशन को रास्ते से हटाने की साजिश रच रहे थे। इसी योजना के तहत सतपाल ने मैरिज पैलेस के पास ही एक कमरा किराये पर ले रखा था। घटना वाली रात रामकिशन के सो जाने के बाद सरिता ने सतपाल को कमरे में बुलाया। इसके बाद सतपाल ने तकिये से रामकिशन का मुंह दबाया, जबकि सरिता ने उसके शरीर के अंदरूनी अंगों पर वार किए। फिलहाल पुलिस ने सरिता को दो दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरू कर दी है और मामले की गहन जांच की जा रही है।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article