क्राइम

कौन है सलीम डोला जिसके खिलाफ जारी हुआ लुक आउट सर्कुलर, दाऊद से रहा है कनेक्शन

Dawood Ibrahim: मुंबई पुलिस ने दाऊद इब्राहिम के करीबी और ड्रग तस्कर सलीम डोला के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी किया है। पुलिस ने इससे पहले गृह मंत्रालय के आदेश पर सलीम डोला के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस भी जारी करवाया था।

Image

दाऊद के करीबी सलीम डोला के खिलाफ जारी हुआ लुक आउट सर्कुलर

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Dawood Ibrahim: महाराष्ट्र के सांगली जिले में 252 करोड़ रुपये की मेफेड्रोन जब्ती के मामले में मुंबई पुलिस ने मादक पदार्थ तस्कर सलीम डोला के खिलाफ ‘लुक आउट सर्कुलर जारी किया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि डोला एक बड़ा मादक पदार्थ तस्कर है, जिसे अपराध शाखा ने वांछित आरोपी घोषित किया है। डोला एक समय भगोड़े माफिया सरगना दाऊद इब्राहिम का करीबी सहयोगी था। अधिकारी ने बताया कि डोला मादक पदार्थों की तस्करी से जुड़े कई मामलों में भी वांछित है। पुलिस ने पूर्व में पश्चिमी महाराष्ट्र के सांगली जिले में एक विनिर्माण इकाई पर छापा मारकर मेफेड्रोन तस्करी का भंडाफोड़ किया था।

मुंबई पुलिस ने दाऊद के करीब माने जाने वाले सलीम डोला के खिलाफ इसी साल मार्च के महीने में रेड कॉर्नर नोटिस भी जारी किया था। गृह मंत्रालय ने सभी ड्रग तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश जारी किए थे जिसके बाद इंटरपोल ने डोला के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया था। 2018 में भी मुंबई की एंटी नारकोटिक्स टीम ने फेंटानिल नाम की करोड़ों की ड्रग पकड़ी थी। इस मामले में भी डोला का नाम सामने आया था।

जानकारी के अनुसार सलीम डोला का भारत समेत कई देशों में ड्रग्स का काम चल रहा है। कई देशों की पुलिस को डोला की तलाश है। वह इसलिए कभी दुबई तो कभी किसी और देश में जाकर अपनी लोकेशन बदलता रहता है। बता दें,महाराष्ट्र पुलिस लगातार ड्रग्स की फैक्ट्री की पता लगाने के लिए कई आरोपियों से पूछताछ कर रही थी। एक के बाद एक कई कड़ियों को जोड़ने के बाद पुलिस को पता चला कि सांगली में ड्रग्स की फैक्ट्री है। आखिरकार पुलिस ने इस फैक्ट्री पर छापा मारा और 122 किलोग्राम मेफेड्रोन नाम की ड्रग्स बरामद की थी। इस मामले में पुलिस ने 11 लोगों को गिरफ्तार भी किया है।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article