क्राइम

क्या है इंटरपोल का सिल्वर नोटिस, जिसे आज पहली बार किया गया है जारी

Interpol Silver Notice: इटली के अनुरोध पर इंटरपोल ने अपना पहला सिल्वर नोटिस जारी कर दिया है। सिल्वर नोटिस फिलहाल ट्रायल बेस पर है, इसके सफल रहने पर इसे स्थायी रूप से लागू किया जाएगा।

Image

इंटरपोल ने जारी किया पहला सिलवर नोटिस (फोटो- Interpol)

KEY HIGHLIGHTS
  • इंटरपोल ने जारी किया सिल्वर नोटिस
  • पहला सिल्वर नोटिस आज जारी
  • इटली ने किया सिल्वर नोटिस का अनुरोध

Interpol Silver Notice: इंटरपोल ने आज अपना पहला सिल्वर नोटिस जारी किया है। इंटरपोल का सिल्वर नोटिस फिलहाल ट्रायल बेस पर सामने आया है। पहले नोटिस को इटली के कहने पार जारी किया गया है। आइए जानते हैं कि क्या होता है इंटरपोल का सिल्वर नोटिस?

क्या है इंटरपोल का सिल्वर नोटिस

सिल्वर नोटिस संगठन के रंग-कोड आधारित नोटिस के समूह में नवीनतम नोटिस है, जिसके तहत विभिन्न देश दुनिया भर में सूचना के लिए अनुरोध कर सकते हैं। इसे 52 देशों को शामिल करते हुए एक प्रायोगिक चरण के तहत शुरू किया जा रहा है, जो कम से कम नवंबर 2025 तक चलेगा।इंटरपोल के महासचिव वाल्डेसी उर्कीजा ने कहा कि अपराधियों और उनके नेटवर्क के अवैध वित्त पोषण पर चोट करना, अंतरराष्ट्रीय संगठित अपराध से लड़ने के सबसे शक्तिशाली तरीकों में से एक है, विशेषकर यह देखते हुए कि 99 प्रतिशत आपराधिक संपत्तियां अभी तक बरामद नहीं हो पाई हैं।

शख्स की जानकारी नहीं होगी सार्वजनिक

इंटरपोल ने कहा कि इस परियोजना के तहत 500 नोटिस मांगे जा सकते हैं, जिन्हें भागीदार देशों के बीच समान रूप से विभाजित किया जाएगा। किसी देश द्वारा जिन व्यक्तियों के बारे में जानकारी मांगी जा रही है, इंटरपोल उनके बारे में जानकारी सार्वजनिक नहीं करेगा।

इटली ने किया पहला अनुरोध

इंटरपोल ने एक बयान में कहा कि उसने इटली के अनुरोध पर पहला ‘सिल्वर’ नोटिस जारी किया है, जिसमें एक माफिया सदस्य की संपत्ति के बारे में जानकारी मांगी गई है। फ्रांस स्थित अंतरराष्ट्रीय पुलिस सहयोग संगठन ने कहा कि प्रायोगिक परियोजना में भारत सहित 52 सदस्य भागीदार हैं। वर्तमान में, इंटरपोल के पास आठ प्रकार के रंग-कोड आधारित नोटिस हैं जो किसी सदस्य देश को दुनिया भर में विशिष्ट प्रकार की जानकारी प्राप्त करने की अनुमति देते हैं। रेड नोटिस किसी देश को दूसरे देश में रहने वाले भगोड़ों को हिरासत में लेने का अनुरोध करने की अनुमति देता है।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article