राजस्थान: अलवर में 16 साल की तो नागौर में 14 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म, उठ रहे कानून व्यवस्था पर सवाल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 8, 2021, 04:43 PM IST

राजस्थान के अलवर और नागौर से गैंगरेप की घटनाएं सामने आई हैं। अलवर में 16 साल की नाबालिग के साथ गैंगरेप किया गया, जबकि नागौर में 14 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया गया।

राजस्थान में 24 घंटों में दो गैंगरेप की घटनाओं से एक बार फिर कानून व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। पहली घटना अलवर जिले की है। यहां 16 साल की नाबालिग से गैंगरेप का मामला सामने आया है। आरोपियों ने पीड़िता का अश्लील वीडियो बनाया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर कई बार दुष्कर्म भी किया। इतना ही नहीं आरोपियों ने पीड़िता से कई बार रुपए भी ऐंठ लिए, इसके बाद भी अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। 

दूसरी घटना नागौर की है जहां पर 14 साल की नाबालिग से गैंगरेप का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि मासूम खेत से अपने घर जा रही थी उसी दौरान आरोपियों ने मासूम को जबरन कार में बैठा लिया फिर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद मासूम को तालाब के पास फेंक कर फरार हो गए। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने दो नामजद और एक अज्ञात आरोपी के खिलफ केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। 

End of Article