Mandsaur : मध्य प्रदेश में प्रशासन के साथ दो अजीबो-गरीब घटनाएं हुई हैं। एक जगह दरोगा के साथ बदसलूकी की गई है तो दूसरी जगह डिप्टी कलेक्टर को चप्पल से मारा गया है। इन दोनों घटनाओं का वीडियो सामने आया है। बुधवार को मंदसौर के डिप्टी कलेक्टर पिपलिया मंडी जा रहे थे। इसी दौरान स्टंट कर रहे एक बाइक सवार ने उनके वाहन को ओवरटेक किया। बताया जा रहा है कि अधिकारी ने बाइक सवार को रोका और उसे समझाया कि स्टंट करने से हादसा हो सकता है। इसी दौरान वहां चाय की दुकान चलाने वाले पति-पत्नी आ गए और डिप्टी कलेक्टर के साथ उलझ गए। देखते ही देखते ही चाय वाले की पत्नी ने डिप्टी कलेक्टर को चप्पल मार दी। घटना का यह वीडियो वायरल हुआ है।
End of Article
