एक बेटी जो घर चलाने के लिए अपनी अंगूठी तक बेच देती है, उसकी हत्या, उसी के माता-पिता, सिर्फ 600 रुपये के लिए कर देते हैं। इसके बाद आराम से चुपचाप निकल भी जाते हैं, दूसरे पर आरोप लगा देते हैं। पुलिस की सख्ती से जब ये टूटते हैं तो ये घिनौना सच सबके सामने आता है।
शाहजहांपुर में लड़की की हत्या
यह घटना उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर की है। जहां पुलिस ने बताया कि एक लड़की की हत्या की सूचना मिली थी। पुलिस अधीक्षक (एसपी) अशोक कुमार मीणा ने शनिवार को पीटीआई को बताया कि थाना कोतवाली अंतर्गत भारद्वाजी मोहल्ले में रहने वाली पूर्ति गुप्ता (24) का शव बृहस्पतिवार को पुलिस ने उनके घर से बरामद किया था।
मां-बाप ने अज्ञात पर लगाया हत्या का आरोप
उन्होंने बताया कि युवती की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या कर दी गई थी। सूचना मिलने पर पुलिस जब मौके पर पहुंची तो मृतका के परिजनों ने बताया कि उन्हें पता ही नहीं चला और अज्ञात हत्यारे ने उसकी हत्या कर दी है।
सच आया सामने
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस घटना की जांच के लिए उन्होंने तीन टीम लगा दी जिसके बाद मृतका के पिता संजय गुप्ता तथा मां वंदना गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि घर खर्च के लिए मृतका अपनी अंगूठी बेचकर आई थी तभी उसके पिता ने बेटी को उधार में दिए 600 रुपये मांगे तो उसने मना कर दिया। बेटी द्वारा 600 रुपये न देने से नाराज पिता ने रात में सोते समय उसकी धारदार हत्या से हत्या कर दी और उसकी मां ने इसमें मदद की।
