क्राइम

UP Crime News: मां और चाचा ने ही 11 साल के मासूम की ले ली जान, आपत्तिजनक हालत में बेटे ने महिला को लिया था देख

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Feb 25, 2023, 06:27 PM IST

UP Crime News: यूपी के फिरोजाबाद में एक मां ने ही अपने अवैध संबंध को छुपाने के लिए बेटे की हत्या कर दी। प्रेमी के साथ मिलकर पहले तो बेटे को मारवा दिया फिर उसे नहर में फेंकवा दिया। इसके बाद घर आकर ऐसे रहने लगी, जैसे कुछ हुआ ही नहीं हो।

Image

मां ने ही प्रेमी के साथ मिलकर कर दी बेटे की हत्या (प्रतीकात्मक फोटो- Pixabay)

UP Crime News: यूपी के फिरोजबाद जिले में एक मां को ही अपने बेटे की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। मां के साथ ही बच्चे के चाचा को भी इस मामले में गिरफ्तार किया गया है। महिला के पति ने ही दोनों पर शक जाहिर किया था।

देवर-भाभी में इश्क

मिली जानकारी के अनुसार आरोपी महिला और उसके चचेरे देवर के बीच अवैध संबंध था। 11 साल का मासूम जीशान एक बार अपनी ही मां को चाचा के साथ आपत्तिजनक हालत में देख चुका था, जिसके बाद से वो दोनों से नफरत करने लगा था। मां और चाचा को शक था कि कहीं जीशान सबको उनके संबंधों के बारे में न बता दे, इसलिए उन्होंने ये खौफनाक साजिश रची।

कैसे मारा

पिछले रविवार को जीशान अचानक से गायब हो गया। उसके पिता ने उसकी काफी तलाश की लेकिन नहीं मिला। इसके बाद वो पुलिस के पास गया और उसने अपनी पत्ना और चचेरे भाई पर शक जताया। पुलिस ने चचेरे भाई को गिरफ्तार कर लिया और सख्ती से पूछताछ की। उसी से सारा सच पुलिस के सामने उगल दिया। उसने कहा कि उसका अपनी ही भाभी के साथ अवैध संबंध था, जिसके बारे में जीशान को पता चल गया था, इसलिए उसने जीशान को घुमाने के बहाने बाहर ले गया और नहर में धक्का दे दिया।

मां-चाचा गिरफ्तार

नहर से मासूम का शव बरामद कर लिया गया है। इसके बाद इस हत्या के मामले में मां को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। उधर बच्चे के पिता का रो-रोकर बुरा हाल है।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article