TCS Nashik HR Nida Khan News: पिछले कई दिनों तक फरार चल रही कम्पनी HR निदा खान ने एंटीसिपेटरी बेल के लिए नासिक कोर्ट का दरवाजा खटखटाया कोर्ट में 17 अप्रैल को निदा खान की अर्जी पर सुनवाई होने की उम्मीद है। प्रॉसिक्यूटर बेल का विरोध कर सकते हैं क्योंकि निदा खान पर इस मामले में 'मास्टरमाइंड' होने का आरोप हैं, जो पीड़ितों को धार्मिक रीति-रिवाजों को बदलने के लिए तैयार करने और मजबूर करने में एक्टिव रूप से शामिल थीं।
इस हफ्ते की शुरुआत में, कोर्ट ने सस्पेंड सीनियर मैनेजर और POSH कमेटी मेंबर अश्विनी चैनानी की पुलिस कस्टडी बढ़ा दी और कोर्ट ने इस बात पर जोर दिया कि अंदरूनी शिकायतों पर कार्रवाई न करने की वजह से महिलाओं का शोषण सालों तक चलता रहा। पहचाने गए पीड़ितों की संख्या बढ़कर 12 हो गई है..जबकि 9 महिलाओं ने फॉर्मल तौर पर FIR फाइल की है, SIT ने तीन और पीड़ितों की पहचान की है, जिनकी पुलिस अभी उनके बयान रिकॉर्ड करने से पहले काउंसलिंग कर रही है।
SIT अभी ज़ब्त किए गए डिजिटल सबूतों का एनालिसिस कर रही है, जिसमें WhatsApp ग्रुप चैट और नासिक फैसिलिटी से CCTV फुटेज शामिल हैं। सूत्रों का कहना है कि इन चैट में धार्मिक दबाव और 'टास्क-बेस्ड' हैरेसमेंट के सीधे सबूत हैं।
'कर्मचारियों को वर्क-फ्रॉम-होम (WFH) मॉडल पर भेज दिया'
वही जांच पूरी होने तक नासिक में सोमवार से IT firm को बंद कर और सभी कर्मचारियों को वर्क-फ्रॉम-होम (WFH) मॉडल पर भेज दिया गया। फिजिकल सबूतों के साथ किसी भी तरह की छेड़छाड़ को रोकने के लिए IT ऑफिस पर पुलिस तैनात है।
'70 से ज़्यादा मैसेज को नजरअंदाज किया'
नासिक BPO मामले में पुलिस का कहना है कि HR मैनेजर और AGM ने उत्पीड़न के आरोपों वाले 70 से ज़्यादा मैसेज को नजरअंदाज किया; SIT संभावित मनी ट्रेल की जांच कर रही है। इस मामले की जांच कर रही स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) ने बताया कि TCS ब्रांच में नासिक उत्पीड़न मामले के आरोपियों ने कथित तौर पर पीड़ितों की बार-बार की गई शिकायतों को नजरअंदाज किया और उन्हें कंपनी के आला अधिकारियों तक नहीं पहुंचाया।
लगभग 78 'संदिग्ध' कॉल रिकॉर्ड, ईमेल और चैट बरामद
पुलिस के अनुसार, HR मैनेजर निदा खान कथित 'मास्टरमाइंड' हैं, जिन्होंने शिकायत को दबाने और कथित तौर पर आरोपी को बचाने की कोशिश की। जांच के दौरान, पुलिस अधिकारियों ने आरोपियों के बीच हुए लगभग 78 'संदिग्ध' कॉल रिकॉर्ड, ईमेल और चैट बरामद किए।
