क्राइम

Gadag Murder: मर्डर प्लान में हुई चूक, हत्यारों ने घर आए 3 मेहमानों को मार डाला

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 23, 2024, 05:58 PM IST

Gadag Murder : हत्या की यह विभत्स घटना शुक्रवार रात की है। हदीमनी परिवार जिस घर में सो रहा था, उस घर में हमलावर रात के समय पहली मंजिल की खिड़की तोड़कर कमरे में दाखिल हुए और तीन मेहमानों की पीट-पीटकर हत्या कर दी।

Image

कर्नाटक के गडग की है घटना।

Gadag Murder : कर्नाटक पुलिस का दावा है कि उसने गदग में चार लोगों की हुई हत्या का केस सुलझा लिया है। मामले में पुलिस ने विनायक बकाले सहित आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। विनायक ने संपत्ति विवाद को लेकर अपने माता-पिता और सौतेला भाई की हत्या करने की कथित रूप से 65 लाख रुपए की सुपारी दी थी। लेकिन हत्या का यह प्लान गलत हो गया और हत्यारों ने उनके बदले घर में आए तीन मेहमानों का कत्ल कर दिया।

शुक्रवार रात की यह घटना

हत्या की यह विभत्स घटना शुक्रवार रात की है। हदीमनी परिवार जिस घर में सो रहा था, उस घर में हमलावर रात के समय पहली मंजिल की खिड़की तोड़कर कमरे में दाखिल हुए और तीन मेहमानों की पीट-पीटकर हत्या कर दी।

प्रॉपर्टी विवाद से नाराज होकर सुपारी दी

रिपोर्टों में नॉर्दन रेंज के आईजीपी विकास कुमार के हवाले से कहा गया है कि प्रकाश की पहली बीवी का संतान विनायक (31) ने प्रॉपर्टी विवाद को लेकर कर्नाटक एवं महाराष्ट्र में फैले एक माफिया नेटवर्क को हत्या की सुपारी दी। प्रकाश बकाले की दूसरी पत्नी सुनंदा का बेटा कार्तिक है।

हत्यारों ने कार्तिक को भी मार डाला

पुलिस के मुताबिक हत्या का असली मकसद गडग के घर में प्रकाश, सुनंदा और कार्तिक को रास्ते से हटाना था लेकिन सुपारी लेने वालों से गलती हो गई। वे इन तीनों के बजाय उनके तीन मेहमानों परशुराम हादिमानी (55), लक्ष्मी हादिमानी (45) और आकांक्षा हादिमानी (16) की हत्या कर दी। शोर-शराबा सुनकर कार्तिक भी वहां पहुंचा, हत्यारों ने उसे भी मार डाला।

कुछ प्रॉपर्टी बेचना चाहता था विनायक

रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि प्रकाश ने अपनी कुछ प्रॉपर्टी विनायक के नाम की थी। हाल ही में विनायक ने कुछ प्रॉपर्टी बेचनी चाही जिसका प्रकाश ने विरोध किया। इस बात को लेकर विनायक चिढ़ गया था और तीनों की हत्या करने की उसने सुपारी दी।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article