क्राइम

सिद्धू मूसेवाला के पिता का अल्टीमेटम, हत्या की गुत्थी नहीं सुलझी तो 25 नवंबर के बाद उठाएंगे बड़ा कदम

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 31, 2022, 01:45 PM IST

Sidhu Moosewala news : गत 29 मई को हथियारबंद बदमाशों ने गोली मारकर सिद्धू की हत्या कर दी। इस हत्याकांड में कई थियरी सामने आईं लेकिन पुलिस अभी तक हत्या के मकसद का पर्दाफाश नहीं कर पाई है।

Image

गत मई में हुई पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या।

Photo : ANI
KEY HIGHLIGHTS
  • गत मई में हथियार बंद बदमाशों ने सिद्धू मूसेवाला की शरीर गोलियों से छलनी कर दिया था
  • इस हमले में सिद्धू मूसेवाला बूरी तरह जख्मी हो गए थे, उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया
  • इस हाई प्रोफाइल हत्याकांड की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी कर रही है लेकिन हत्या की गुत्थी नहीं सुलझी

Sidhu Moosewala news : पंजाबी रैप सिंगर सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह सिद्धू ने अपने बेटे की हत्या की गुत्थी नहीं सुलझाने पर अल्टीमेटम दे दिया है। बलकौर ने रविवार को कहा कि पांच महीने पहले उनके बेटे की हत्या दिनदहाड़े हुई लेकिन इस मामले में उन्हें अब तक न्याय नहीं मिला है। उन्होंने पुलिस को चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर इस हत्याकांड की गुत्थी एक महीने में नहीं सुलझी तो वह देश छोड़ देंगे।

पिता ने पुलिस एवं जांच एजेंसियों पर निशाना साधा

मूसा गांव में अपने बेटे के प्रशंसकों के साथ बातचीत में बलकौर ने कहा कि इस मामले में कुछ चीजों से अवगत कराने के लिए उन्होंने डीजीपी से मिलने का समय मांगा है। उन्होंने कहा, 'मैं 25 नवंबर तक इंतजार करूंगा, इस हत्या मामले में यदि कोई कार्रवाई नहीं होती है तो मैं अपनी एफआईआर वापस ले लूंगा और देश छोड़कर चला जाऊंगा।' बलकौर ने आरोप लगाया कि पुलिस एवं केंद्रीय जांच एजेंसियां इस मामले में उनके मृत बेटे के साथी कलाकारों से पूछताछ तो कर रही हैं लेकिन वे गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के सहयोगियों पर हाथ नहीं डाल रही हैं। सिद्धू के पिता ने एक वीडियो क्लिप का भी हवाला दिया।

अफसाना खान से हुई पूछताछ

इससे पहले बिग बॉस फेम और पंजाबी गायिका अफसाना खान को NIA ने तलब कर उनसे पूछताछ की। लॉरेंस गैंग और हत्याकांड में शामिल बाकी आरोपियों ने खुलासा किया है कि अफसाना खान बंबीहा गैंग की करीबी है। अफसाना का बंबीहा गैंग से क्या तालुकात है और कब-कब अफसाना की बंबीहा गैंग से बात हुई इन सभी बातों पर जांच एजेंसियां काम कर रही हैं। इस सिलसिले में अफसाना से 5 घंटे तक पूछताछ की गई।

4 राज्यों में स्थित 52 से अधिक जगहों की तलाशी

बता दें कि NIA मूसेवाला हत्याकांड में जांच कर रही है। हत्याकांड से जुड़े गैंगस्टरों पर लगातार छापामारियां चल रही हैं। NIA ने बिश्नोई, बंबिहा और रिंदा गिरोह के सदस्यों सहित कई वांछित गैंगस्टरों के खिलाफ छह से अधिक मामले दर्ज किए हैं। एजेंसी ने पिछले सप्ताह 4 राज्यों में स्थित 52 से अधिक जगहों की तलाशी ली थी। गत 29 मई को हथियारबंद बदमाशों ने गोली मारकर सिद्धू की हत्या कर दी। इस हत्याकांड में कई थियरी सामने आईं लेकिन पुलिस अभी तक हत्या के मकसद का पर्दाफाश नहीं कर पाई है।

आलोक कुमार राव
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article