क्राइम

सावधान! कहीं बच्चे के साथ गंदी हरकत तो नहीं कर रहा वैन ड्राइवर? बदलापुर से आया डरावना केस

महाराष्ट्र के बदलापुर में एक निजी इंग्लिश स्कूल में पढ़ने वाली चार साल की बच्ची के साथ स्कूल वैन के ड्राइवर ने छेड़छाड़ की। बच्ची की शिकायत पर परिजनों ने स्कूल वैन पर तोड़फोड़ कर आरोपी पर कड़ा एक्शन लेने की मांग की है।

Badlapur Molestaion Case

सांकेतिक फोटो

बदलापुर : देशभर के विभिन्न हिस्सों पर महिलाओं और बच्चियों के खिलाफ बढ़ते अपराध पर लगाम नहीं लग रही है। रोजाना छेड़छाड़ और दुष्कर्म जैसी जघन्य घटनाएं शर्मसार कर रही हैं। बाहर की छोड़िए अब तो बेटियां घरों के आसपास और स्कूल-कॉलेज जैसी जगहों पर सुरक्षित नहीं हैं। ये हम नहीं कह रहे बल्कि पिछले कुछ दिनों से सामने आ रहे आंकड़े बता रहे हैं। इसी प्रकार का एक नया मामला महाराष्ट्र के बदलापुर से सामने आया है, जहां एक एक निजी स्कूल में पढ़ने वाली बच्ची के साछ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है।

महाराष्ट्र के बदलापुर में मासूम बच्चों की सुरक्षा पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। एक निजी इंग्लिश स्कूल में पढ़ने वाली चार साल की बच्ची के साथ स्कूल वैन के ड्राइवर द्वारा कथित छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। शिकायत मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी वैन ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है और स्कूल वैन को सीज़ कर दिया गया है।

बच्ची ने परिजनों को बताई आपबीती

घटना गुरुवार की बताई जा रही है, जब बच्ची तय समय पर घर नहीं पहुंची और करीब एक घंटे बाद घर लौटी। पूछताछ के दौरान बच्ची ने ड्राइवर द्वारा गलत हरकत किए जाने की जानकारी दी। इससे पर परिजनों स्कूल प्रशासन से शिकायत की। मामले से गुस्साए लोगों ने स्कूल वैन में तोड़फोड़ करते हुए आरोपी चालक पर कार्रवाई की मांग की है।

जांच में सामने आया है कि स्कूल वैन प्राइवेट नंबर प्लेट पर चल रही थी, जो आरटीओ नियमों का उल्लंघन है। फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और आरटीओ व स्कूल प्रबंधन की जिम्मेदारी पर भी सवाल उठ रहे हैं। फिलहाल, पुलिस ने परिजनों से पूरे मामले की जानकारी लेते हुए कार्रवाई करने की बात कही है। साथ ही स्कूल में संचालित सभी वैन और अन्य स्टॉफ के साथ बातचीत कर आगे ऐसी हरकत न करने की चेतावनी दी है।

Pushpendra Kumar
Pushpendra Kumar author

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ... और देखें

End of Article