क्राइम

ऊपर संतरा नीचे 1476 करोड़ का ड्रग्स... मुंबई में पकड़ाया ऐसा ट्रक

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 1, 2022, 11:36 PM IST

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की मुंबई शाखा ने 24 सितंबर को 1,218 किलोग्राम मेफेड्रोन जब्त किया था, जिसकी कीमत 2,435 करोड़ रुपये थी। हाल के दिनों में देश के अंदर कई राज्यों में ड्रग्स की बड़ी खेप पकड़ी गई है। इस मामले में आरोपी आयातक को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

Image

संतरे के बक्से में करोड़ों का ड्रग्स बरामद (फोटो- DRI Mumbai)

KEY HIGHLIGHTS
  • गुजरात से लेकर मुंबई तक में पकड़े जा रहे हैं ड्रग्स
  • मुंबई में पिछले कुछ महीनों में ड्रग्स जब्ती के कई मामले सामने आए हैं
  • ड्रग्सों की जब्ती के बाद भी जमकर हो रही है तस्करी

मुंबई में एक दो करोड़ नहीं बल्कि 1476 करोड़ का ड्रग्स पकड़ा गया है। यह ड्रग्स एक ट्रक में ले जाया जा रहा था। इसे संतरों के नीचे छुपा कर रखा गया था।

राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) को जब ड्रग्स के खेप की सूचना मिली तो वो घात लगातार बैठी रही। जैसे ही ट्रक में ड्रग्स की आशंका हुई, उसे मुंबई के वाशी के पास रोक लिया। जिसमें से अधिकारियों को 198 किलोग्राम उच्च शुद्धता क्रिस्टल मेथामफेटामाइन और 9 किलोग्राम कोकीन संतरे के डिब्बों में छुपा हुआ मिला।

ड्रग्स बरामदगी के बाद डीआरआई ने ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया। डीआरआई ने एक बयान में कहा- "यह पाया गया कि संतरे ले जाने वाले डिब्बों में बड़ी मात्रा में ड्रग्स छिपाई गई थीं। माल के आयातक को पकड़ लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है। आगे की जांच जारी है।"

डीआरआई के शीर्ष अधिकारियों के अनुसार, खुफिया इनपुट के आधार पर 10-12 दिनों से निगरानी रखी जा रही थी। 30 सितंबर की शाम को डीआरआई अधिकारियों की टीम ने वाशी में आयातित संतरे ले जा रहे एक ट्रक को रोका। गहन जांच करने पर संतरा ले जाने वाले डिब्बों में भारी मात्रा में नशीला पदार्थ छिपा हुआ मिला।

जिस संतरे के साथ ये माल पकड़ा गया है वो दक्षिण अफ्रीका से आयात किया जाता है। सीमा शुल्क क्षेत्र से ऐसे संतरों की क्लीयरेंस के बाद माल वाशी स्थित किसी कोल्ड स्टोरेज में जमा हो जाता था। ये ट्रक भी इसी के लिए जा रहा था, तभी पकड़ा गया।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article