क्राइम

छिंदवाड़ा में 7 साल की मासूम ममेरी बहन से रेप, फिर कुल्हाड़ी से काट कर शव को दफनाया

  • Agency by: Agency
  • Updated Mar 7, 2024, 08:00 PM IST

Chhindwara Minor Rape & Murder News: मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में एक 7 साल की नाबालिग बच्ची के साथ रेप और उसकी हत्या कर शव को गड्ढे में दफनाने का मामला सामने आया है।

Image

छिंदवाड़ा में एक 7 साल की नाबालिग बच्ची के साथ रेप (फाइल फोटो)

Chhindwara Rape News: मध्य प्रदेश से क्राइम की खबरें सामने आती रहती हैं, अब मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में एक नाबालिग बच्ची के साथ रेप और उसकी हत्या कर शव को गड्ढे में दफनाने का मामला सामने आया है, पुलिस ने बच्ची के 19 साल के ममेरे भाई को गिरफ्तार किया है जिसने उसके साथ रेप किया और उसे मौत के घाट उतार दिया, पुलिस ने 12 घंटे मे ही मामले की गुत्थी सुलझा दी।

बताया जा रहा है कि 7 साल की बच्ची ने रेप का विरोध किया तो आरोपी ने पहले उस पर कुल्हाड़ी से वार किया फिर फिर गला दबाकर मार डाला। इसके बाद शव को श्मशान ले जाकर दफना दिया।

रात में बच्ची के शव को श्मशान में ले जाकर दफना दिया था

इस घटना के वक्त बच्ची की मां खेत पर गई थी तब आरोपी ने इस घटना को अंजाम दिया और फिर उसकी हत्या कर दी वहीं आरोपी ने रात में बच्ची के शव को श्मशान में ले जाकर दफना दिया था।

निशानदेही पर पुलिस ने शव को बरामद कर लिया

पुलिस ने इस पूरी वारदात का खुलासा किया है और आरोपी को शमशान ले जाकर शव बरामद किया पुलिस ने आरोपी से शक के आधार पर पूछताछ की तो उसने हत्या करना कबूल लिया, उसकी निशानदेही पर पुलिस ने शव को बरामद कर लिया है।

End of Article