Madhya Pradesh Crime: इंदौर के एमआईजी थाना क्षेत्र में रहने वाली एक शादीशुदा महिला के साथ बलात्कार को अंजाम देने वाला कासान शेख गिरफ्तार हो चुका है। छोटे बच्चे को जान से मारने की धमकी देकर गैर मजहब के युवक ने रेप की वारदात को अंजाम दिया। साथ ही उसने धर्म परिवर्तन करने को लेकर दबाव भी बनाया। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पति के दोस्त ने महिला को बनाया शिकार
मामला इंदौर के एमआईजी थाना क्षेत्र का है, जहां रहने वाले कासान शेख के खिलाफ पुलिस ने रेप और ब्लैकमेलिंग की धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है। 30 साल की पीड़िता ने पुलिस को शिकायत की कि वो मॉडलिंग के काम से जुड़ी हुई है। आरोपी कासान उसके पति का दोस्त है, जिस वजह से कासान का उसके घर पर आना-जाना था।
बच्चे को मारने की धमकी देकर किया रेप
महिला ने आगे बताया कि कासान ने एक मॉडलिंग प्रोजेक्ट के चलते घर पर उसे मिलने के लिए बुलाया। पीड़िता अपने 2 साल के बच्चे को लेकर जब कासान के घर पहुंची, तो वहां पर कासान के अलावा कोई नहीं था। आरोप है कि कासान ने इस दौरान बच्चे को जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ रेप की घटना को अंजाम दिया।
इस्लाम कबूल करने का बनाता रहा दवाब
महिला ने पुलिस को बताया कि कासान ने कुछ वीडियो बना लिए और फोटो भी ले लिए और उसे वायरल करने की धमकी भी देने लगा। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर आरोपी युवक समय-समय पर रेप करता रहा। साथ ही धमकी दी कि तुम अपने पति को छोड़कर इस्लाम धर्म कबूल कर लो। इन्हीं सब धमकियों से परेशान होकर पीड़िता ने पुलिस को शिकायत की और पुलिस ने पूरे मामले में प्रकरण दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
