क्राइम

6 दिन तक होटल दर होटल बिकती रही 13 साल की मासूम, 30 लोगों ने किया रेप; श्रीगंगानगर में दरिंदगी पर बवाल

Sri Ganganagar: राजस्थान के श्रीगंगानगर में 13 साल की मासूम के साथ 6 दिनों तक गैंगरेप का मामला सामने आया है। इस मामले में लोग न्याय की मांग करते हुए लगातार धरना प्रदर्शन कर रहे हैं।

Image

गंगानगर में नाबालिग से रेप के बाद लोगों में गुस्सा, सड़कों पर उतरे

Sri Ganganagar: राजस्थान के श्रीगंगानगर में 13 साल की मासूम के साथ दरिंदगी ने लोगों में आक्रोश भर दिया है, लोग सड़कों पर उतर आए हैं सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। आज आक्रोशित जनता एसपी ऑफिस पहुंची, जहां उन्होंने अवैध होटलों को बंद करने और दोषियों को फांसी देने की मांग की। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुलिस प्रशासन और होटल संचालकों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

6 दिन तक 13 साल की मासूम के साथ रेप

FIR के अनुसार इस 13 साल की मासून को एक रिक्शाचालक ने एक होटल में बेच दिया था। जहां से ये होटल दर होटल 6 दिनों तक बिकती रही और लोग रेप करते रहे। रिपोर्ट्स के अनुसार 30 लोगों ने मासूम के साथ हैवानियत की। इतनी ही नहीं, जब बच्ची दर्द से कराहती तो उसे जबरदस्ती शराब पिला दी जाती। ताकि वो विरोध कम करे।

कैसे खुला मामला?

दरअसल मासूम के लापता होने की रिपोर्ट जब उसकी मां ने पुलिस में लिखवाई, तब जाकर इस दरिंदगी का मामला सामने आया। पुलिस ने मां की रिपोर्ट के बाद मासूम को खोजना शुरू किया, मोबाइल लोकेशन के आधार पर जब लड़की का पता चला तब उसके साथ हुई दरिदंगी का भी मामला प्रकाश में आया।

लड़की हुई बरामद, 8 गिरफ्तार

इस मामले में पुलिस ने पीड़िता को बरामद कर लिया है। पीड़िता के बयान के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि वो होटलों के खिलाफ जांच कर रही है।

कांग्रेस ने खोला मोर्चा

इस घटना को लेकर कांग्रेस ने पुलिस-प्रशासन और होटलों के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है। कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। जिला कांग्रेस अध्यक्ष और श्रीकरणपुर विधायक रूपिंदर सिंह कुन्नर समेत कई नेता इस मामले को लेकर घरने पर बैठ चुके हैं। कुन्नर ने कहा कि यह मामला न सिर्फ अमानवीय है बल्कि स्थानीय पुलिस और प्रशासन की नाकामी को भी उजागर करता है। आरोपियों को फांसी की सजा देनी चाहिए।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article