क्राइम

राधिका यादव को गोली लगी 4, खोखे मिले 5; क्या है इसका राज

राधिका यादव हत्याकांड में पुलिस की जांच में य सामने आया है कि राधिका की कोई अपनी टेनिस कोचिंग अकादमी नहीं थी। पहले वह घर के सामने वाली अकादमी में बतौर कोच थी। बाद में जब राधिका को बच्चे जानने लगे तो वह अलग-अलग टेनिस कोर्ट को किराए पर लेकर बच्चों को ट्रेनिंग देने लगी।

Image

राधिका यादव को लगी थी चार गोली (फोटो- PTI)

गुरुग्राम की टेनिस प्लेयर राधिका यादव की हत्या करने के लिए पिता दीपक ने गोली चलाई थी। राधिका यादव को चार गोली लगी थी, लेकिन पुलिस को मौके पर से 5 खोखे मिले हैं, जिसके बाद इस पांचवीं गोली पर सवाल उठने लगे थे, सवाल था कि पांचवीं गोली कहां से चली, खोखे कहां से आए। पुलिस ने अब इसका जवाब खोज लिया है।

राधिका यादव हत्याकांड में पांचवीं गोली का रहस्य

राधिका यादव मर्डर केस में पांचवीं गोली के राज का पर्दाफाश हो गया है। पिता ने बेटी की हत्या करने के लिए 5 राउंड फायरिंग की थी। दरअसल, राधिका यादव हत्याकांड में रोज नए-नए खुलासे हो रहे हैं। पिता दीपक यादव ने 5 राउंड फायरिंग की थी। पुलिस को लाइसेंसी पिस्तौल के अंदर से 5 खाली कारतूस मिले थे। पुलिस जांच में पता चला कि राधिका यादव को 4 गोली लगी और 1 गोली मिस होकर रसोई के निचले हिस्से में जा घुसी।

पिता की भी हालत अच्छी नहीं

पुलिस पूछताछ के दौरान आरोपी दीपक अजीब व्यवहार कर रहा है। वह कभी हंसने लगता है तो कभी रोने। उसे खाना भी जबरदस्ती खिलाया जाता है। पिता ने अपना गुनाह कबूल भी कर लिया है।

राधिका की मां ने क्या कहा

गुरुग्राम की पुलिस ने राधिका यादव की मां के बयान को भी दर्ज कर लिया है। मां ने पुलिस को बताया कि पिछले 15 दिन से घर में अकादमी को बंद करने की बात चल रही थी। राधिका पिता को समझाती थी। एक दिन सुबह दीपक यादव अचानक से कमरे में आया, अपनी लाइसेंसी पिस्तौल निकाली और रसोई में काम कर रही राधिका को गोली मार दी।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article