क्राइम

पापा ऐसा कुछ नहीं करूंगी, जिससे समाज में आपकी बदनामी हो- राधिका यादव ने किया था वादा, एक चोट ने खेल से कर दिया था दूर

टेनिस प्लेयर राधिका यादव की हत्या, उसी के पिता दीपक ने की है। दीपक यादव के एक करीबी दोस्त ने दावा किया कि आरोपी ने उससे कहा था कि उसने पाप किया है। उन्होंने कहा कि आरोपी को अपनी बेटी पर गर्व था, लेकिन वह लोगों की कुछ टिप्पणियों को बर्दाश्त नहीं कर पा रहा था।

Image

राधिका यादव की हत्या, उसी के पिता ने कर दी है (फोटो- PTI)

गुरुग्राम में जिस टेनिस प्लेयर राधिका यादव की हत्या हुई है, उसकी जिंदगी एक चोट ने बदल दी थी। कभी टेनिस पर जान छिड़कने वाली राधिका, उससे दूर हो गई थी, जिसके बाद राधिका सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर बनने की कोशिश की थी, तब राधिका ने अपने पापा से वादा किया था कि वो कुछ ऐसा नहीं करेगी, जिससे समाज में उसके परिवार की बदनामी होगी।

राधिका यादव का पापा से वादा

पीटीआई के अनुसार एक सहायक पुलिस आयुक्त स्तर के अधिकारी ने बताया कि लगभग एक साल पहले कंधे में चोट लगने के बाद, राधिका यादव ने अपना करियर बदलने के बारे में सोचा तथा पहले उसने ‘सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर’ बनने का फैसला किया और बाद में उभरते टेनिस खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देना शुरू कर दिया। उन्होंने बताया कि राधिक यादव ने अपने पिता को यह भी स्पष्ट कर दिया था कि वह ऐसा कुछ नहीं करेगी जिससे समाज में उनकी बदनामी हो।

और पिता ने राधिका को मार दी गोली

उन्होंने कहा, ‘‘राधिका ने अन्य खिलाड़ियों को कोचिंग देनी शुरू कर दी थी, लेकिन उसके पिता को यह पसंद नहीं था। राधिका के पिता दीपक को इस बात की चिंता थी कि अगर उसकी बेटी कोचिंग से पैसा कमाएगी तो लोग क्या कहेंगे और उसने हताश होकर अपनी बेटी की हत्या कर दी।’’

युवा खिलाड़ियों को ट्रेनिंग देती था राधिका

गुरुग्राम पुलिस ने शनिवार को बताया कि पूर्व राज्य स्तरीय टेनिस खिलाड़ी की अपनी अकादमी नहीं थी और वह अलग-अलग जगहों पर टेनिस कोर्ट बुक करके युवा खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देती थी, जिस पर उसके पिता ने आपत्ति जताई थी।

न्यायिक हिरासत में पिता

बृहस्पतिवार को गुरुग्राम के सेक्टर 57 के सुशांत लोक इलाके में स्थित अपने दोमंजिला घर में 25 वर्षीय खिलाड़ी राधिका यादव की उसके 49 वर्षीय पिता दीपक यादव ने कथित तौर पर नजदीक से गोली मारकर हत्या कर दी थी। शहर की एक अदालत ने शनिवार को आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। अदालत ने शुक्रवार को आरोपी को एक दिन की पुलिस हिरासत में भेजा था। पुलिस को सेक्टर 57 में आरोपी के घर से पांच गोलियां और एक ज़िंदा कारतूस मिला है। जांच के सिलसिले में आरोपी को पटौदी के एक गांव भी ले जाया गया।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article