क्राइम

देखिए जब मोबाइल शॉप के अंदर लापरवाह पुलिसकर्मी की पिस्टल से चली गोली, जख्मी हुआ दुकानदार [ Video]

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 20, 2022, 01:06 PM IST

Punjab News: पंजाब के अमृतसर में एक मोबाइल की दुकान पर तब अफरा-तफरी मच गई, जब एक पुलिस कर्मी की लापरवाही से अनजाने में उसकी सरकारी पिस्टल से गोली चल गई। इसमें एक युवक घायल हो गया है।

Image

पंजाब में लापरवाह पुलिस अधिकारी की पिस्टल से 'मिसफायर'

Photo : ANI

Punjab News: पंजाब के एक पुलिसकर्मी (Police) का वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल हो रहा है। मोबाइल की दुकान के अंदर 'अचानक' हुई फायरिंग (Firing) की पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई। घटना अमृतसर की है जिसमें दुकान एक कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना का एक सीसीटीवी फुटेज (CCTV Footage) सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जहां कई लोगों ने पुलिसकर्मी की आलोचना की है।

वायरल हुआ वीडियो

मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान के अंदर लगे सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है पुलिसकर्मी जेब से पिस्टल निकालकर काउंटर पर रख रहा था। इसके बाद वह बार बार उसे छूकर किसी को दिखा रहा है। इस दौरान वह कई बार पिस्टल काउंटर पर ही घुमाता है। अगले ही पल, सिपाही 'गलती से' ट्रिगर खींच देता है, जिससे एक व्यक्ति घायल हो जाता है। कर्मचारी का अभी अस्पताल में इलाज चल रहा है। उनकी हालत 'गंभीर' बताई जा रही है।

पुलिसकर्मी को किया गया सस्पेंड

एसीपी नॉर्थ, अमृतसर वरिंदर सिंह, ने कहा कि पुलिसकर्मी को आकस्मिक गोलीबारी की वजह से निलंबित कर दिया गया है। 'चश्मदीदों और परिवार के बयानों के अनुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। घायल व्यक्ति की हालत गंभीर है।' इससे पहले एसपी अमृतसर वरिंदर सिंह ने कहा था कि फुटेज और चश्मदीद गवाह के बयान के मुताबिक उचित कार्रवाई की जाएगी। इस महीने की शुरुआत में, इसी तरह की एक घटना जम्मू-कश्मीर में हुई थी जहां एक पुलिसकर्मी की राइफल 'गलती से' चल जाने से एक नागरिक की मौत हो गई थी। कश्मीर जोन पुलिस ने घटना को लेकर ट्वीट किया था और बताया था कि 5 अक्टूबर को पुलवामा में ड्यूटी के दौरान एक पुलिसकर्मी की राइफल से गलती से गोली चली, इसमें एक व्यक्ति घायल हो गया।
किशोर जोशी
किशोर जोशीauthor

राजनीति में विशेष दिलचस्पी रखने वाले किशोर जोशी को और खेल के साथ-साथ संगीत से भी विशेष लगाव है। यह टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल में नेशनल डेस्क पर कार्यरत हैं। किशोर के पास डिजिटल मीडिया का 10 सालों का अनुभव है।

और पढ़ें
End of Article