क्राइम

11 साल की सौतेली बेटी को नहलाने के बहाने पिता ने बुलाया और फिर करने लगा दुष्कर्म, छोटी बहन के पहुंचते ही भाग गया

पानीपत में एक सौतेले पिता पर अपनी 11 वर्षीय नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगा है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है। घटना ओल्ड इंडस्ट्रियल एरिया थाना क्षेत्र की है।

Image

पानीपत में सौतेली बेटी से पिता ने किया दुष्कर्म (प्रतीकात्मक फोटो)

Photo : PTI

हरियाणा के पानीपत में रिश्ते को शर्मसार करते हुए एक शख्स ने उस बच्ची के साथ रेप करने की कोशिश की, जो उसी के सहारे जीवन गुजारने आई थी। आरोपी ने अपनी सौतेली बेटी को नहलाने के बहाने पास बुलाया और फिर दुष्कर्म करने की कोशिश करने लगा। बच्ची की चीख सुनकर उसकी छोटी बहन वहां आ गई, जिसके बाद पिता वहां से भाग निकला। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज

हरियाणा के पानीपत में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। इस मामले में जिस पर आरोप लगा है वह एक पिता है, जबकि, पीड़िता उसकी बेटी है। बताया जाता है कि एक सौतेले पिता पर अपनी 11 वर्षीय नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगा है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है। घटना ओल्ड इंडस्ट्रियल एरिया थाना क्षेत्र की है।

नहालने के बहाने बेटी के साथ छेड़छाड़

पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, आरोपी सौतेले पिता ने बच्ची को अपने पास बुलाया और उसे नहलाने के बहाने उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। बच्ची के चीखने पर उसकी छोटी बहन मौके पर पहुंच गई, जिसके बाद आरोपी बच्ची को छोड़कर भाग गया। बताया जा रहा है कि पीड़ित बच्ची मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले की रहने वाली है। पुलिस इस संवेदनशील मामले में तेजी से कार्रवाई कर रही है।

पुलिस ने क्या कहा

डीएसपी हेडक्वार्टर सतीश वत्स ने इस मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस को नाबालिग बच्ची के सौतेले पिता द्वारा दुष्कर्म के प्रयास की शिकायत मिली है। डीएसपी वत्स ने कहा कि फिलहाल मामले की गहनता से जांच की जा रही है और जांच पूरी होने के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमार author

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय ... और देखें

End of Article