क्राइम

पाकिस्तान को देता था खुफिया जानकारी; पंजाब पुलिस को लगी भनक; 2 जासूस गिरफ्तार

Operation Sindoor: पंजाब पुलिस ने खुफिया सैन्य जानकारी लीक करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है और एक अन्य को हिरासत में लिया है। DGP गौरव यादव ने बताया कि विश्वसनीय खुफिया जानकारी के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक संदिग्ध को भारतीय सेना की गतिविधियों के बारे में संवेदनशील जानकारी पाकिस्तानी हैंडलर को लीक करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।

Image

पंजाब पुलिस ने 2 जासूसों को किया गिरफ्तार

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Operation Sindoor: पंजाब पुलिस ने पाकिस्तान को खुफिया सैन्य जानकारी लीक करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है और एक अन्य को हिरासत में लिया है। पंजाब के पुलिस महानिदेशक (DGP) गौरव यादव ने रविवार को यह जानकारी दी। गौरव यादव ने बताया कि विश्वसनीय खुफिया जानकारी के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक संदिग्ध को भारतीय सेना की गतिविधियों के बारे में संवेदनशील जानकारी पाकिस्तानी हैंडलर को लीक करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। उसकी शिनाख्त पर दूसरे आरोपी को भी हिरासत में लिया गया है। आरोप है कि वे नई दिल्ली स्थित पाकिस्तानी उच्चायोग के एक अधिकारी के संपर्क में थे और पाकिस्तानी हैंडलर को जानकारी लीक कर रहे थे।

दो मोबाइल फोन भी बरामद- पंजाब पुलिस

डीजीपी ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि आरोपी गोपनीय जानकारी के बदले ऑनलाइन लेनदेन के माध्यम से भुगतान प्राप्त कर रहे थे। दोनों हैंडलर से लगातार संपर्क में थे और उसके निर्देशानुसार अन्य स्थानीय गुर्गों को धनराशि पहुंचाने में संलिप्त थे। उनके पास से दो मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं। उन्होंने कहा कि यह ऑपरेशन सीमा पार जासूसी नेटवर्क को ध्वस्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है तथा राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को मजबूत करता है। निश्चित प्रोटोकॉल के अनुसार, आगे की जांच की जाएगी, जिसमें वित्तीय सुराग का पता लगाने और नेटवर्क के भीतर अतिरिक्त कार्यकर्ताओं और संबंधों की पहचान करने पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।

इससे पहले, 27 अप्रैल को पंजाब में चल रहे युद्ध नशे विरुद्ध के बीच डीजीपी ने पुलिस अधिकारियों को इस साल 31 मई तक नशा मुक्त पंजाब अभियान को समाप्त करने के लिए जारी समय सीमा का पालन करने का निर्देश दिया था। डीजीपी ने कहा कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) और पुलिस आयुक्त (सीपी) सहित वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को नशा मुक्त पंजाब सुनिश्चित करना होगा और इसकी जिम्मेदारी लेनी होगी। एसएसपी को निर्देश दिए गए कि वे राज्य के हर क्षेत्र को नशा मुक्त बनाने के लिए ठोस योजना बनाएं।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article