क्राइम

Noida में टीचर बच्ची को कंप्यूटर पर दिखाता था पोर्न वीडियो, पिता की शिकायत पर पुलिस ने दिल्ली से किया गिरफ्तार

Noida Crime: म्यूजिक टीचर द्वारा 10 वर्षीय बच्ची को कंप्यूटर पर अश्लील वीडियो दिखाने का मामला सामने आया है। मां ने बच्ची को वीडियो देखते पकड़ा तो घटना का खुलासा हुआ। पिता की शिकायत पर पुलिस ने टीचर को गिरफ्तार कर लिया है।

Image

म्यूजिक टीचर बच्ची को दिखाता था अश्लील वीडियो, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Noida Crime: म्यूजिक टीचर द्वारा 10 वर्षीय बच्ची को कंप्यूटर पर अश्लील वीडियो (पोर्न वीडियो) दिखाने का मामला सामने आया है। मां ने बच्ची को वीडियो देखते पकड़ा तो घटना का खुलासा हुआ। बच्ची के परिजनों ने दिल्ली के फेज-3 थाने में आरोपी शिक्षक के खिलाफ शिकायत दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

जानें क्या है पूरा मामला

घर आकर 10 साल की बच्ची को म्यूजिक और डांस सिखाने वाला शिक्षक कंप्यूटर पर पॉर्न वीडियो दिखा रहा था। आरोपी हर दिन नए-नए वीडियो कंप्यूटर पर अपलोड करता था। मंगलवार को मां ने वीडियो देखते हुए बेटी को पकड़ा जिसके बाद पूरे मामले का खुलासा हो गया। अभिभावकों की शिकायत पर कोतवाली फेज-3 पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी शिक्षक दिल्ली निवासी सैमुअल अनुराग को गिरफ्तार कर लिया है। मूल रूप से बिहार निवासी परिवार सेक्टर-121 स्थित बिल्डर सोसाइटी में रहता है। सोसाइटी निवासी प्रोजेक्ट इंजीनियर की 10 साल की बेटी निजी स्कूल में छठी क्लास में पढ़ती है। बच्ची को म्यूजिक और डांस का शौक है। इस कारण अभिभावकों ने घर पर ही सिखाने के लिए म्यूजिक व डांस टीचर रखा था।

म्यूजिक टीचर डांस क्लास के दौरान बच्ची को कंप्यूटर पर पॉर्न वीडियो दिखा रहा था। कई दिनों तक सिलसिला चलता रहा। मंगलवार को बच्ची कंप्यूटर पर अकेले वीडियो देख रही थी। तभी उसकी मां ने देख लिया। मां ने बच्ची से कड़ाई से पूछताछ की। जिसके बाद उसने बताया कि म्यूजिक टीचर उसे रोजाना इस तरह का वीडियो दिखाता था। परिजनों ने मंगलवार देर शाम को कोतवाली फेज-3 पुलिस से मामले की शिकायत की।

परिजनों ने आरोपी शिक्षक पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की

नोएडा सेंट्रल की एसीपी दीक्षा सिंह के मुताबिक कोतवाली फेज-3 पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी सैमुअल अनुराग करीब एक वर्ष से दिल्ली से नोएडा आकर बच्ची को म्यूजिक और डांस का प्रशिक्षण देता था। परिजनों को पिछले कुछ दिनों से आरोपी की गतिविधियां संदिग्ध लग रही थी। लेकिन वह कुछ तय नहीं पा रहे थे। इस मामले का खुलासे के बाद परिजनों ने पुलिस से आरोपी शिक्षक पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article