क्राइम

Nashik Sexual Harassment: नासिक में टेक कर्मचारियों ने ऑफिस में यौन उत्पीड़न का लगाया आरोप, सभी 6 टीम लीडर नौकरी से टर्मिनेट

Nashik Sexual Harassment: नासिक पुलिस ने बताया कि उन पर यौन उत्पीड़न और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप में नौ मामले दर्ज किए गए हैं।

Image

प्रतीकात्मक फोटो (istock)

Nashik Sexual Harassment: महाराष्ट्र के नासिक में एक मल्टी-नेशनल कंपनी की महिला कर्मचारियों द्वारा यौन उत्पीड़न (Sexual Harassment) का आरोप लगाए जाने के बाद, टीम लीडर समेत 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि कथित उत्पीड़न पिछले चार सालों से चल रहा था।उन पर यौन उत्पीड़न और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप में नौ मामले दर्ज किए गए हैं।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों में से एक ने शादी का झूठा वादा करके एक कर्मचारी के साथ बार-बार शारीरिक संबंध बनाए।आरोपी ने कर्मचारियों में से एक को गलत तरीके से छुआ और उसकी निजी तथा वैवाहिक जीवन के बारे में शर्मनाक टिप्पणियां कीं।

'शारीरिक बनावट के बारे में भी अश्लील टिप्पणियां'

पुलिस ने एक बयान में कहा, 'जब शिकायतकर्ता ने इन घटनाओं के बारे में कंपनी के हेड ऑफिसर से बार-बार मौखिक शिकायतें कीं, तो उन्होंने छेड़छाड़ से जुड़ी शिकायतों पर कोई संज्ञान नहीं लिया; इसके बजाय, उन्होंने प्रभावी रूप से उनके कृत्यों को बढ़ावा दिया।' पुलिस ने बताया कि उन्होंने उसकी शारीरिक बनावट के बारे में भी अश्लील टिप्पणियां कीं।

पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया

पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने एक पुरुष कर्मचारी को नमाज पढ़ने के लिए भी मजबूर किया और उसके धर्म का अपमान किया। पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया और अगले दिन उन्हें स्थानीय अदालत में पेश किया गया। उन्हें 10 अप्रैल तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। आरोपियों में से एक न्यायिक हिरासत में है।

सभी 6 टीम लीडर को नौकरी से टर्मिनेट किया

एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर, ACP (अपराध) के नेतृत्व में इन मामलों की जांच के लिए एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया है। पुलिस ने अन्य महिलाओं से भी आगे आने का आग्रह किया है, यदि उन्हें भी किसी तरह के उत्पीड़न का सामना करना पड़ा हो। उन्होंने उनसे WhatsApp के माध्यम से 9923323311 पर संपर्क करने को कहा है। मल्टीनेशनल कंपनी ने सभी 6 टीम लीडर को नौकरी से टर्मिनेट कर दिया है। सभी 6 टीम लीडर मामले के आरोपी हैं और पुलिस गिरफ्त में हैं

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article