क्राइम

Salman Khan Statement: पुलिस ने सलमान खान के निवास के बाहर हुई गोलीबारी मामले में बयान किया दर्ज

Firing on Salman Khan Residence: चार जून को करीब चार घंटे तक सलमान का बयान और दो घंटे से अधिक समय तक उनके भाई का बयान दर्ज किया गया।सलमान खान के आवास के बाहर 14 अप्रैल को तड़के मोटरसाइकिल से आये दो व्यक्तियों ने गोलियां चलायी थीं।

Image

सलमान खान के आवास के बाहर दो व्यक्तियों ने गोलियां चलायी थीं

Firing on Salman Khan's Galaxy Apartment: मुंबई पुलिस ने अप्रैल में यहां बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के निवास के बाहर हुई गोलीबारी के सिलसिले में उनका और उनके अभिनेता भाई अरबाज खान का बयान दर्ज किया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।अधिकारी ने बताया कि अपराध शाखा का चार-सदस्यीय दल इस माह के प्रारंभ में बांद्रा के गैलेक्सी अपार्टमेंट में गया था जहां यह (खान) परिवार रहता है।

इस गोलीबारी को लेकर पुलिस ने कथित निशानेबाजों (शूटर) विकी गुप्ता और सागर पाल को गुजरात से गिरफ्तार किया। पुलिस का दावा है कि इस घटना के पीछे लॉरेंस बिश्नोई गिरोह का हाथ है।इस मामले में कुल छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उनमें से एक अनुज थापन ने एक मई को पुलिस हवालात में कथित रूप से फांसी लगा ली थी।

एक अन्य मामले में नवी मुंबई पुलिस ने इस माह के प्रारंभ में सलमान खान पर हमला करने की साजिश के सिलसिले में हरियाणा के बिश्नोई और गोल्डी बराड़ गिरोह के एक कथित सदस्य समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया था।

पनवेल में उनके फार्महाउस की 'रेकी' की थी

पुलिस ने कहा था कि गिरोह के चार सदस्यों ने बांद्रा में सलमान खान के घर के समीप के आसपास के क्षेत्र पनवेल में उनके फार्महाउस की 'रेकी' की थी। ये लोग उन स्थानों पर भी गये थे, जहां सलमान खान शूटिंग के लिए जाते हैं। फिलहाल लौरेंस बिश्नोई एक भिन्न मामले में गुजरात के अहमदाबाद में साबरमती जेल में बंद है।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article