क्राइम

पहले दोस्त ने दिया धोखा, फिर बीवी भी निकल गई दगाबाज! मुंबई का ये कॉन्स्टेबल 126 लोगों के सामने हो गया बेइज्जत

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Jan 6, 2023, 11:54 PM IST

Mumbai: आरोपी कॉन्स्टेबल के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की संबंधित धारा के तहत मामला दर्ज किया गया है। कांस्टेबल को उसके खिलाफ जांच चलने तक निलंबित कर दिया गया है। इस मामले में पत्नी, कॉन्स्टेबल पति के खिलाफ ही गई है। जिसके बाद गुस्साए पति ने उसे मायके भेज दिया है।

Image

मुंबई में कॉन्सटेबल के दोस्त ने ही उसकी पत्नी का बनाया अश्लील वीडियो (प्रतीकात्मक फोटो- pixabay)

मुंबई पुलिस का एक कॉन्स्टेबल अपनी ही पत्नी और दोस्त के धोखे का शिकार हुआ है। धोखा भी ऐसा, जिसे जानकर आप भी चौंक जाएंगे। दरअसल एक दिन जब पीड़ित कॉन्स्टेबल ने जैसे ही अपना मोबाइल खोला, एक वाट्सअप ग्रुप में अश्लील वीडियो को देखा। वीडियो को उसने जैसे ही ओपन किया, उसके पैरों तले जमीन की खिसक गई।

दोस्त निकला धोखेबाज

कॉन्स्टेबल ने जिस अश्लील वीडियो को ओपेन किया था, उसमें उसकी ही पत्नी थी। जिसके साथ पत्नी के अश्लील वीडियो थी, वो भी उसका ही दोस्त था, उसके साथ ही काम करता था। कॉन्स्टेबल को उसका अपना ही दोस्त धोखा दे रहा था।

पत्नी भी निकली दगाबाज

वीडियो देखने के बाद कॉन्स्टेबल ने पत्नी को बुलाया, उससे वीडियो के बारे में पूछा। पत्नी ने वीडियो में होने की बात स्वीकार कर ली। इसके बाद पति ने कहा कि वो उसके दोस्त के खिलाफ शिकायत करे, बदनामी का। पत्नी ने मना कर दिया। इसके बाद कॉन्स्टेबल शॉक्ड रह गया। उसने गुस्से में अपनी पत्नी को मायके भेज दिया।

आते थे अश्लील वीडियो

जिस वाट्सअप ग्रुप पर यह वीडियो आया है, उस पर अक्सर ऐसे वीडियो आते थे। इस ग्रुप में कुल 126 लोग जुड़े हैं। वीडियो के सामने आने के बाद कॉन्स्टेबल ने अपने दोस्त, पत्नी और उस शख्स के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है, जिसने ये वीडियो ग्रुप में डाला था। साथ ही आरोपी पुलिसकर्मी के खिलाफ पीड़ित ने मानहानि का केस भी किया है। अधिकारियों के सामने जब यह मामला पहुंचा तो उन्होंने आरोपी को निलंबित कर दिया और मामले की जांच में जुट गई है।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article