लखनऊ

UP: प्रेमिका के साथ रंगे हाथ पकड़े गए दरोगी जी, बीच सड़क पत्नी ने पीट दिया

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Dec 31, 2022, 03:37 PM IST

UP: दरोगा की पत्नी को पहले से ही अपने पति के चरित्र पर शक था, इसलिए वो उसपर नजर रख रही थी। शनिवार को जैसे ही दरोगा अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए निकले, पत्नी ने जासूसी शुरू कर दी। जिसके बाद दरोगी जी सरेआम सबके सामने पकड़ लिए गए।

Image

प्रेमिका के साथ रंगे हाथ पकड़ाए दरोगा जी (प्रतीकात्मक फोटो- Pixabay)

UP: यूपी के बस्ती जिले में एक दरोगा जी जब प्रेमिका के साथ रंगरेलियां मनाने की तैयारी कर रहे थे, तभी पत्नी द्वारा रंगे हाथ पकड़ लिए गए। जिसके बाद काफी हंगामा मचा। पत्नी ने बीच सड़क पर ही पति को पीट दिया।

प्रेमिका से छुप-छुप कर मिलते

दरअसल बस्ती के रहने वाले दरोगा दीपक शर्मा गोरखपुर में तैनात हैं। परिवार बस्ती में ही रहता है। यहीं उन्होंने अपनी प्रेमिका को भी रख रखा है। जहां वो परिवार से मिलने के साथ-साथ अपनी प्रेमिका से भी मिला करते थे।

पत्नी को था शक

दरोगा दीपक शर्मा हाल ही में घर पर आए हुए थे। मौका मिलते ही उन्होंने पत्नी से कहा कि वो बेटी को घुमाने ले जा रहे हैं। जिसके बाद वो घर से निकल गए और रास्ते में अपनी प्रेमिका से जा मिले। पत्नी को पहले से ही शक था कि उसके पति का मोहल्ले के ही किसी लड़की के साथ चक्कर चल रहा है।

पत्नी की जासूसी

दरोगी जी जैसे ही घर से निकले, पत्नी ने जासूसी शुरू कर दी। उसने पति का पीछा करना शुरू कर दिया। थोड़ी दूर पर जाकर देखा तो पाया कि दीपक एक दूसरी लड़की के साथ बात कर रहा है। उसे देखते ही दोनों सकपका गए। इसके बाद पत्नी, दरोगी जी पर टूट पड़ी और हाथापाई शुरू हो गई। इसी बीच पुलिस को सूचना मिली और उसने सभी को थाने पर बुला लिया।

पति ने कर दिया ऐलान

पत्नी ने दावा किया कि पुलिस भी उसके पति का ही साथ दे रही है। पति भी ऐलान कर चुका है कि वो अपनी प्रेमिका के साथ ही रहेगा। पत्नी का कहना है कि अब वो दीपक के साथ नहीं रहेगी।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article