MP: मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) में एक लड़की ने एक बिजनेसमैन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। लड़की ने दावा किया है कि वो भोपाल पढ़ने आई थी, जहां उसकी मुलाकात आरोपी बिजनेसमैन से हुई, उसने उसे शादी का झांसा देकर नौ साल तक संबंध बनाया। इस दौरान उसका धर्म परिवर्तन भी करा दिया। अब उसका बेटा भी ब्लैकमेल कर रहा है।
क्या है पूरा मामला
पीड़िता की शिकायत के अनुसार वो सिंगरौली की रहनेवाली है। भोपाल पुलिस ऑफिसर की तैयारी करने आई थी। पैसों की कमी के कारण वो पढ़ाई के साथ-साथ एक बाइक के शोरूम में काम भी करने लगी। इसी बीच वहां उसकी मुलाकात खलील से हुई। खलील के पास बीड़ी बनाने का कारखाना है। उसने धीरे-धीरे लड़की को अपने जाल में फंसाया। उसने लड़की को भरोसा दिलाया कि वो उससे शादी करेगा। लड़की के लिए एक फ्लैट किराये पर लिया और उसे वहां शिफ्ट करा दिया। वहीं पर उसने लड़की के साथ पहली बार रेप किया। जिसका वीडियो भी खलील के साथी ने बना लिया। इसके बाद खलील उसे शादी का झांसा देते रहा।
खिलाया गौमांस
इसी बीच खलील उसे अपने घर भी ले गया। जहां उसे गौमांस खिलाया गया। उसका नाम भी बदल दिया गया। कुल सालों बाद उसे मारपीट कर खलील ने भगा दिया, जिसके बाद वो अपने भाई के पास आई। जिसने उसे शिकायत करने के लिए कहा।
बेटा कर रहा ब्लैकमेल
लड़की को अब खलील का बेटा भी ब्लैकमेल कर रह है। उसके पास लड़की के रेप वाले वीडियो हैं, जिसके दम पर वो भी पीड़िता के साथ संबंध बनाना चाहता है। उसने इसके लिए लड़की को धमकी भी दी है।
