क्राइम

भारत में इस शख्स को ढूंढ रही ऑस्ट्रेलियाई पुलिस, बताने वाले को इनाम में देगी 10 लाख डॉलर

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 4, 2022, 06:02 PM IST

ऑस्ट्रेलियाई पुलिस ने एक भारतीय नागरिक की जानकारी के लिए 10 लाख ऑस्ट्रेलियाई डॉलर ($633,000) का इनाम देने की पेशकश की है। इस शख्स पर चार साल पहले एक महिला की हत्या करने का आरोप लगा है। मर्डर के अगले दिन ही शख्स भारत भाग आया था। जिसके सबूत मिले हैं।

Image

ऑस्ट्रेलिया में हत्या कर भारत भाग आया शख्स

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • 2018 में एक ऑस्ट्रेलियाई महिला की हुई थी हत्या
  • हत्या के मामले में यही शख्स माना जा रहा है संदिग्ध
  • हत्या के दो दिन बाद ही ऑस्ट्रेलिया से भागा

ऑस्ट्रेलियाई पुलिस (Australian police) ने एक भारतीय शख्स पर 10 लाख डॉलर का इनाम रखा है। यानि जो किसी इस शख्स का पता ऑस्ट्रेलियाई पुलिस को देगा उसे 10 लाख डॉलर यानि कि पांच करोड़ रुपये मिलेंगे। शख्स पर ऑस्ट्रेलिया में ही हत्या कर भागने का आरोप है।

क्या है मामला

दरअसल अक्टूबर 2018 में समुद्र के किनारे एक ऑस्ट्रेलियाई लड़की की हत्या हो जाती है। पुलिस लाश को रिकवर करती है और कानूनी प्रक्रिया को पूरी करती है, तभी इस हत्या का शक भारतीय मूल के एक शख्स राजविंदर सिंह पर जाता है। राजविंदर ऑस्ट्रेलिया में नर्स का काम करता था। पुलिस जब उसकी तलाश करती है तो वो नहीं मिलता है। पता चलता है कि हत्या के दो दिन बाद ही वो ऑस्ट्रेलिया छोड़कर भाग गया है।

बीबी-बच्चों को छोड़कर भागा

राजविंदर सिंह की बीबी और बच्चे आज भी ऑस्ट्रेलिया में हैं। जबकि राजविंदर की आखिरी लोकेशन इंडिया में मिली है। पुलिस का दावा है कि उन्हें राजविंदर के भारत पहुंचने के सबूत मिले हैं। राजविंदर मूल रूप से पंजाब का रहने वाला है।

खास टीम गठित

इस आरोपी को पकड़ने के लिए ऑस्ट्रेलियाई पुलिस ने एक खास टीम बनाई है। जिसमें हिंदी और पंजाबी बोलने वाले पुलिस अधिकारियों को शामिल किया गया है। पुलिस उपायुक्त ट्रेसी लिंडफोर्ड ने कहा कि जासूसों का मानना है कि संदिग्ध भारत में ही है। क्वींसलैंड के तीन जासूस पहले से ही भारत में जांच के लिए भारतीय अधिकारियों के साथ काम कर रहे हैं।

सबसे ज्यादा इनाम

यह इनाम क्वींसलैंड के इतिहास में सबसे बड़ा है। पुलिस मंत्री मार्क रयान ने इनाम को मंजूरी दे दी है। पुलिस को विश्वास है कि राजविंदर के बारे में लोग जानते हैं कि वो कहां छिपा है, लेकिन बता नहीं रहे हैं। पैसों की लालच में शायद उन्हें कोई साफ-साफ जानकारी दे दे।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article