क्राइम

Mohali Girl Horrific Murder: मोहाली में बीच सड़क पर सनकी ने युवती को तलवार से काटा, अस्पताल में हुई मौत

Mohali Crime: मोहाली में एक युवती पर तलवारों से हमला कर दिया गया। युवती अपने काम पर जा रही थी, तभी एक नकाबपोश ने उस पर हमला कर दिया। युवती की अस्पताल में मौत हो गई।

Image

मोहाली में दिनदहाड़े सनकी ने महिला को तलवार से काटा।

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Mohali Girl Horrific Murder: पंजाब के मोहाली से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार, मोहाली के फेज 5 में दिनदहाड़े बीच सड़क पर लड़की की तलवारों से काटकर हत्या कर दी गई है। यहां दिनदहाड़े एक सनकी शख्स ने बेखौफ होकर सरेआम बीच सड़क लड़की को मौत के घाट उतार दिया। सनकी ने लड़की को तलवार से काटा। उसने लड़की पर तलवार से ताबड़तोड़ कई वार किए। जहां तलवार के हमले में कट लगने से लड़की के सिर से लेकर शरीर के अन्य हिस्सों में गहरे जख्म हुए और उसकी तड़प-तड़पकर दर्दनाक मौत हो गई। इस वारदात से मोहाली और आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया है।

पिछले 6 वर्षों से युवती बैंक में कर रही थी काम

मृतका बलजिंदर कौर के परिजनों ने टाइम्स नाउ नवभारत पर बताया कि पिछले 6 साल से बलजिंदर कौर एक बैंक में जॉब कर रही थी और रोजाना की तरह आज भी सुबह वह ऑटो से बैंक जा रही थी लेकिन सुबह उसके साथ यह घटना हो गई है। परिजनों ने कहा कि इसके पीछे क्या कारण है कौन है हत्यारा हमें इसकी कोई जानकारी नहीं है।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article