क्राइम

Barmer Crime: बाड़मेर में नाबालिग दुष्कर्म पीड़िता ने बच्चे को दिया जन्म, हिरासत में आरोपी

पश्चिमी राजस्थान के बाड़मेर जिले में एक एक नाबालिग दलित लड़की के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है। घटना का खुलासा लड़की के मां बन जाने के बाद हुआ। पुलिस आरोपी पर पॉक्सो एक्ट और SC/ST एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर हिरासत में ले लिया है।

Image

बच्चा होने के बाद खुला मामला

Photo : Times Now Digital

Barmer: राजस्थान के बाड़मेर जिले में एक नाबालिग दलित लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। हैरानी की बात यह है कि घटना का खुलासा तब हुआ जब पीड़िता ने एक नवजात को जन्म दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस की कार्रवाई

बाड़मेर महिला थानाधिकारी मुकन दान ने बताया कि पुलिस को जिला अस्पताल में एक नाबालिग के प्रसव की जानकारी मिली। पुलिस तुरंत अस्पताल पहुंची और पीड़िता से बातचीत की। पीड़िता ने अपने बयान में खुलासा किया कि करीब 8 महीने पहले एक युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया था। पीड़िता को पेट में दर्द की शिकायत के बाद पीड़िता को बाड़मेर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसने एक नवजात शिशु को जन्म दिया। महिला थाना अधिकारी ने बताया कि पीड़िता के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। पुलिस ने आरोपी पर पोक्सो एक्ट और SC/ST एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है।

बाल कल्याण समिति को सौंपा जाएगा नवजात

पीड़िता फिलहाल अस्पताल में भर्ती है और उसका इलाज चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार, नवजात शिशु स्वस्थ है। प्रशासन ने बताया कि शिशु को आगे चलकर बाल कल्याण समिति (CWC) को सौंपा जाएगा।

जांच जारी

मामले की जांच महिला अनुसंधान सेल द्वारा की जा रही है। पुलिस ने कहा कि आरोपी पर सख्त कार्रवाई की जाएगी और पीड़िता को आवश्यक सुरक्षा और सहयोग उपलब्ध कराया जाएगा। पीड़िता अभी 18 साल की है लेकिन घटना के समय वह नाबालिग थी वही इस पूरे मामले को लेकर महिला अनुसंधान सेल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नितेश आर्य इस पूरे मामले की जांच कर रहे हैं।

Nishant Tiwari
निशांत तिवारीauthor

निशांत तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में कॉपी एडिटर हैं। शहरों से जुड़ी खबरों, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सरोकार को समझने की उनकी गहरी दृष्टि उन्हें इस बीट का एक भरोसेमंद और प्रभावी कंटेंट राइटर बनाती है। वे जटिल लोकल इश्यूज को सहज, स्पष्ट और असरदार अंदाज में पेश करने में दक्ष हैं और अबतक 2,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट लिख चुके हैं। उनकी लेखन शैली शहर की नब्ज पकड़ते हुए ऐसे कंटेंट पर केंद्रित रहती है, जो सीधे पाठकों के जीवन और उनकी रोजमर्रा की चिंताओं से जुड़ा होता है।

और पढ़ें
End of Article